सोनम रघुवंशी पर बाबा बागेश्वर का बयान हुआ वायरल, बोले – ‘अब तो शादी से भी डर लगने लगा है’

सोनम रघुवंशी द्वारा पति राजा की हत्या के बाद देशभर में इस केस की चर्चा हो रही है। इसी बीच बाबा बागेश्वर यानी धीरेंद्र शास्त्री का वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कहते हैं कि अब शादी के नाम से ही डर लगने लगा है। सोशल मीडिया पर उनका ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है और शादी को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।
Baba Bageshwar

बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने सोनम-राजा मर्डर केस को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया में एक कथा के दौरान उन्होंने कहा कि अब शादी से डर लगने लगा है। उनका यह वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह कह रहे हैं, “हम जैसे अविवाहित लोग तो अब सोच में पड़ गए हैं, पहले लगता था अरेंज मैरिज सही है, फिर लव मैरिज पर भरोसा हुआ, लेकिन अब तो दोनों ही खतरनाक लग रही हैं।” उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि क्या अब विवाह जैसे रिश्ते पर भरोसा करना मुश्किल हो गया है।

दरअसल सोनम और राजा रघुवंशी की शादी 11 मई 2024 को हुई थी। दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए थे। शुरुआत में दोनों के लापता होने की खबर आई थी, लेकिन फिर मामला हत्या में बदल गया। जांच में सामने आया कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर पति राजा की हत्या की साजिश रची। आरोप है कि सोनम ने राजा की हत्या कर शव को ठिकाने लगाया और खुद को किडनैप दिखाने की साजिश रची।

[dgv_vimeo_video id=”1092705610″]

बाबा बागेश्वर का बयान हुआ वायरल

दरअसल 9 जून को सोनम की गिरफ्तारी के बाद पूरा मामला सामने आ गया। पुलिस को शुरुआती जांच में कई टेक्निकल सबूत मिले, जैसे कॉल रिकॉर्ड और चैट्स। सोशल मीडिया पर इस केस को लेकर भारी चर्चा हो रही है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि प्यार और शादी में इतना धोखा कैसे आ सकता है। बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उन्होंने शादी को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा, “भारत में तो अब नीले ड्रम वाली देवियां सामने आ रही हैं। कल ही एक नई खबर आई सोनम की। ऐसे में अब शादी को लेकर सोचने का वक्त आ गया है।”

यह बयान क्यों हैं चर्चा में?

बता दें कि उनकी यह बात इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि वह खुद अविवाहित हैं और उनके लाखों युवा फॉलोअर्स हैं। ऐसे में जब एक धार्मिक और सामाजिक प्रभाव रखने वाले व्यक्ति शादी को लेकर डर की बात करते हैं, तो जाहिर है इसका असर समाज में चर्चा का विषय बनता है। दरअसल सोनम मर्डर केस और बाबा बागेश्वर के बयान के बाद शादी को लेकर सोशल मीडिया पर दो राय बन रही है। एक ओर का मानना है कि यह केस एक अलग केस है और इससे सभी शादियों को नहीं जोड़ा जाना चाहिए। वहीं दूसरा पक्ष का कहना है कि अब रिश्तों में ईमानदारी कम होती जा रही है और युवाओं में शादी को लेकर डर बढ़ रहा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews