हाथी पर योग कर रहे बाबा रामदेव धड़ाम से नीचे गिरे, वीडियो वायरल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। दुनिया भर को योग के माध्यम से जीवन का संतुलित सिखाने वाले योग गुरू बाबा रामदेव (baba ramdev) खुद संतुलन खो बैठे। हाथी पर बैठकर योगाभ्यास कर रहे बाबा रामदेव अचानक नीचे गिर गए। हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई है लेकिन अब सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इसका काफी मजाक भी बना रहे हैं।

मथुरा में बाबा रामदेव मथुरा के रमणरेती आश्रम के संतों को योग सिखा रहे थे। वे एक सजे संवरे हाथी पर बैठकर योगासन कर रहे थे कि तभी हाथी चल पड़ा और बाबा नीचे गिर गए। उनके गिरते ही आसपास से ठहाके गूंज उठे। गनीमत रही कि कि इस घटना में बाबा रामदेव को कोई चोट नहीं आई और वो तुरंत की कपड़ों से धूल झाड़ते हुए खड़े हो गए। अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसपर खूब चुटकियां भी ले रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews