Bank Strike की फिर चेतावनी, अब कमर्चारियों ने की ये मांग

Bank Strike की फिर चेतावनी, अब कमर्चारियों ने की ये मांग

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सरकारी बैंकों के अधिकारियों कर्मचारियों ने फिर से हड़ताल (Bank Strike) की चेतावनी दी है।  9 बैंक यूनियनों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन, यूएफबीयू (United Forum of Bank Unions, UFBU) ने 27 जून को हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। 

UFBU ने चेतावनी (Bank Strike Warning) दी है कि यदि सरकार ने हमारी मांग नहीं मानी तो वो एक दिन की हड़ताल पर जायेंगे और यदि हड़ताल होती है तो बैंक एक दिन नहीं तीन दिन बंद रहेंगे।  25 को महीने का चौथा शनिवार है इसलिए छुट्टी है , अगले दिन 26 जून को रविवार की छुट्टी है और सोमवार 27 जून को हड़ताल की चेतावनी है।

ये भी पढ़ें – कर्मचारी-पुलिसकर्मियों के लिए CM की बड़ी घोषणा, 13 महीने के वेतन के साथ अब मिलेगा क्षतिपूर्ति अवकाश, मिलेगा लाभ

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (UFBU) की मांग है कि बैंकों में 5 दिन का सप्ताह लागू हो। इससे महीने में दो अतिरिक्त छुट्टियां अधिकारियों कर्मचारियों को मिल जाएँगी इसी के साथ पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की भी मांग की गई है।  यूनियन ने कहा है कि यदि मांगें नहीं मानी गई तो 27 जून को हड़ताल रहेगी।

ये भी पढ़ें – BJP जिला अध्यक्ष की निर्वाचन आयोग में शिकायत, बायोडाटा के साथ पैसे मांगने का आरोप, वीडियो वायरल

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews