Bank Holidays: अप्रैल महीने में इतने दिन नहीं खुलेंगे बैंक, फटाफट निपटा लें अपना काम, देंखे लिस्ट

bank holiday

Bank Holidays: मार्च का महीना समाप्त होने वाला है। नया वित्त वर्ष 2024-25 कुछ दिनों में चालू होने वाला है। इसी बीच अप्रैल महीने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंक के छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। वित्त वर्ष के पहले महीने में बैंक कुल 14 दिनों की छुट्टी रहेगी। ऐसे में अगर आपको अप्रैल महीने में बैंक संबंधी जरूरी काम है तो एक बार इन छुट्टियों पर जरूर नजर डाल लें।

ये है छुट्टियों की लिस्ट

तारीख दिन स्थान कारण
1 अप्रैल सोमवार  हैदराबाद – आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, इम्फाल, अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, लखनऊ, मुंबई,  रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम बैंक के अकाउंट क्लोजिंग के कारण
5 अप्रैल शुक्रवार तेलंगाना, जम्मू और श्रीनगर बाबू जगजीवन राम और जुमातुल विदा
7 अप्रैल रविवार देश साप्ताहिक अवकाश
9 अप्रैल मंगलवार चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, बेलापुर, बेंगलुरु, नागपुर, पणजी और श्रीनगर गुड़ी पड़वा/उगाड़ी त्यौहार/तेलुगू न्यू ईयर और पहले नवरात्रि
10 अप्रैल बुधवार कोच्चि और केरल ईद
11 अप्रैल गुरूवार देश ईद
13 अप्रैल शनिवार देश दूसरा शनिवार
14 अप्रैल रविवार देश साप्ताहिक अवकाश
15 अप्रैल सोमवार गुवाहाटी और शिमला जोन हिमाचल दिवस
17 अप्रैल बुधवार अहमदाबाद, बेलापुर, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, कानपुर,लखनऊ, पटना, रांची, मुंबई, शिमला और नागपुर श्री रामनवमी त्यौहार
20 अप्रैल शनिवार अगरतला गरियापूजा
21 अप्रैल रविवार देश साप्ताहिक अवकाश
27 अप्रैल शनिवार देश चौथा शनिवार
28 अप्रैल रविवार देश साप्ताहिक अवकाश

अप्रैल महीने में 16 दिन खुले रहेंगे बैंक

नए वित्त वर्ष 2024-25 के अप्रैल महीने में कुल 16 दिन बैंक खुले रहेंगे। हालांकि, बैंक के बंद होने पर पैसों से संबंधित जरूरी कामों को ATM के जरिए पूरा कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews