भोपाल में जन्मी यूपीएससी टॉपर टीना डाबी करने जा रही हैं दूसरी शादी, जाने कौन हैं उनके होने वाले पति 

भोपाल में जन्मी यूपीएससी टॉपर टीना डाबी करने जा रही हैं दूसरी शादी, जाने कौन हैं उनके होने वाले पति 

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। फिलहाल ट्विटर पर टीना डाबी की दूसरी शादी को लेकर काफी चर्चा हो रही है। पहली शादी को लव जिहाद से भी जोड़ा जा रहा है। दरअसल, हाल ही में यूपीएससी टॉपर टीना डाबी ने एक फोटो शेयर की और  उन्होंने आईएएस ऑफिसर प्रदीप गवांडे के साथ शादी करने की भी घोषणा कर दी है । बता दें कि प्रदीप गवांडे राजस्थान के  आईएएस अधिकारी हैं और दोनों के बीच उम्र का भी फासला है।  उनके पोस्ट शेयर करने के बाद से ही टीना डाबी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा में है।  प्रदीप और टीना की शादी को लेकर ट्विटर पर भी ट्रेंड चल रहा है।

यह भी पढ़े … MP रहा बच्चों के साथ हुए यौन उत्पीड़न के मामलों में आगे, जाने POCSO एक्ट का आंकड़ा यहाँ

सिर्फ दो सालों तक चली शादी

टीना डाबी की दूसरी शादी काफी चर्चा में है। आईएएस अफसर प्रदीप गवांडे  से शादी करने का फैसला  टीना ने ले लिया है। 2018 में में टीना डाबी ने यूपीएससी 2nd टॉपर के लव मेरिज  रचाई थी, यह शादी घरवालों की रजामंदी से की गई थी। लेकिन शादी के कुछ सालों बाद ही उनकी  शादी में खटास आने लगी और 2021 में टूट गई।  जिसका कारण कुछ संगठन के लोग लव जिहाद बता रहे हैं। हालांकि  इस बारे में टीना ने कोई भी रिप्लाई नहीं दिया।

भोपाल में जन्मी टीना का यूपीएससी तक का सफर

फिलहाल टीना डाबी राजस्थान में आईएएस ऑफिसर है। बता दें कि टीना डाबी का जन्म भोपाल में ही हुआ था, उनके पिता राम जसवंत दूरसंचार विभाग में काम करते है। बात उनके एक्स हसबैंड अतहर आमिर की करें तो वह कश्मीर के निवासी हैं और उसी साल वो टीना के बाद यूपीएससी  में दूसरा स्थान हासिल किया था।  जब शादी हुई थी तो उनकी काफी प्रशंसा भी की गई थी, क्योंकि दो यूपीएससी टॉपर एक दूसरे से शादी रचाने रह जा रहे थे। और उनकी लव स्टोरी भी काफी कूल लग रही थी,  लेकिन जब दोनों ने 2020 में तलाक के लिए अर्जी दायर की तब दोनों के भीतर दोनों को काफी ज्यादा आलोचना भी झेलनी पड़ी।

यह भी पढ़े … आलिया और रणबीर की फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग खत्म! दोनों लवबर्ड्स की फिल्म इस दिन होगी रिलीज

स्माइल की वजह बने दूसरे पति

टीना डाबी दूसरी शादी करने जा रही है और इसका खुलासा उन्होंने खुद किया है।  अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने 2013  बैच के आईएएस अधिकारी प्रदीप गवांडे के साथ अपनी फोटो शेयर की।  बता दें प्रदीप गवांडे के लिए भी यह दूसरी शादी है। वह  चुरू जिले के कलेक्टर के तौर पर भी काम कर चुके हैं।  साथ ही राजस्थान में कलेक्टर  भी रह चुके हैं। प्रदीप का जन्म 1980 में महाराष्ट्र में हुआ था। वह टीना से 3 साल सीनियर है और आईएएस से पहले एमबीबीएस डॉक्टर भी रह चुके हैं। बता दें कि उनपर RSLD में एमडी के दौरान उनपर घूसखोरी के आरोप लगे थे और एंटी करप्शन ब्यूरो ने उनपर केस भी किया था।  22 अप्रैल को टीना डाबी और प्रदीप गवांडे शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, उनके शादी का आयोजन जयपुर के एक होटल में किया जाएगा। इंस्टाग्राम पर टीना डाबी ने प्रदीप गवांडे के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा की, ” मैंने जो स्माइल पहनी है वो तुमने दी है।”

View this post on Instagram

A post shared by Tina Dabi (@dabi_tina)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews