आलिया और रणबीर की फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग खत्म! दोनों लवबर्ड्स की फिल्म इस दिन होगी रिलीज

आलिया और रणबीर की फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग खत्म! दोनों लवबर्ड्स की फिल्म इस दिन होगी रिलीज

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र की शूटिंग खत्म होने वाली है। निर्देशक अयान मुखर्जी ने  इस बात की घोषणा भी कर दी है। आखिरकार पूरे 5 साल बाद फिल्म की शूटिंग खत्म होने वाली है। यह पहली फिल्म  जिसमे ऑफस्क्रीन लवबर्ड्स आलिया भट्ट और रणवीर कपूर एक साथ नजर आएंगे। दोनों की जोड़ी फैंस भी काफी पसंद करते हैं, और उन्हे काफी बेसब्री से दोनों की शादी का भी इंतजार है। अयान मुखर्जी के बाद आलिया भट्ट और कारण जौहर ने भी फिल्म की शूटिंग खत्म होने की घोषणा कर दी है है।

यह भी पढ़े … आर्यन खान ड्रग्स मामला: NCB ने रखी कोर्ट के सामने एक्सटेन्शन की मांग, चार्जशीट फाइल करने में होगी देरी     

अयान मुखर्जी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर वाराणसी शेड्यूल की फोटो शेयर करते हुए कहा कि, “ब्रह्मास्त्र पर अपना पहला शॉट लेने के 5 साल बाद, और हमने आखिरकार अपने आखिरी को तैयार कर लिया है! बिल्कुल अविश्वसनीय, चुनौतीपूर्ण, एक बार की जीवन भर की यात्रा !!! भाग्य का कुछ हाथ कि हमने वाराणसी में ‘पार्ट वन: शिव’ की शूटिंग पूरी की – शिव भगवान की भावना से ओतप्रोत शहर, और वह भी सबसे पवित्र काशी विश्वनाथ मंदिर में, जो हमें पवित्रता के माहौल में खत्म करने की अनुमति देता है, खुशी और आशीर्वाद। रोमांचक दिन आगे, आखिरी लैप आगे! 09.09.2022 यहाँ हम आते हैं!”

View this post on Instagram

A post shared by Ayan Mukerji (@ayan_mukerji)

कैप्शन के साथ अयान ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ ही एक फोटो शेयर की है जिसमें तीनों ने माथे पर चंदन का टीका और गले में फूल की माला पहनी हुई है। बता दें कि फिल्म की शूटिंग 2018 से ही शुरू की गई थी, जो अब खत्म होने के कगार पर है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर कपूर के साथ अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मोनी रॉय शामिल हैं।  और शाहरुख खान की एक झलक भी देखने को मिलेगी। धर्मा प्रोडक्शन के अंदर और निर्देशक अयान मुखर्जी के अंदर बनाई गई है, जो 9 सितंबर, 2022 को 5 भाषाओं में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews