Bibhav Kumar Arrest: स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने सीएम केजरीवाल के पीए बिभव कुमार को किया गिरफ्तार

Bibhav Kumar Arrest: दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक (पीए) बिभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
Bibhav Kumar Arrest: स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने सीएम केजरीवाल के पीए बिभव कुमार को किया गिरफ्तार

Bibhav Kumar Arrest: आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक (पीए) बिभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल शनिवार को हुई इस गिरफ्तारी से पहले हाई वॉल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला, जिसमें महिला पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई के वीडियो की भी जानकारी मिली हैं।

मेडिकल रिपोर्ट भी आई सामने:

दरअसल दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद यह कार्रवाई की गई है। मेडिकल रिपोर्ट में मालीवाल की आंख, चेहरे और पैर में चोट की पुष्टि हुई है, जो दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर में की गई थी। इस रिपोर्ट के आधार पर बिभव कुमार की गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तारी के बाद उन्हें सिविल लाइंस थाने ले जाया गया है, जहां उनसे मामले में पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि शनिवार को ही विभव कुमार ने दिल्ली पुलिस को एक मेल भेजकर जांच में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया था।

आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू:

जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी के समय मुख्यमंत्री आवास पर हुए ड्रामे के दौरान महिला पुलिसकर्मियों के साथ भी हाथापाई हुई, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद से आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। दरअसल दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने इस घटना को लेकर स्वाति मालीवाल और बीजेपी के बीच सांठ-गांठ का आरोप लगाया है।

दरअसल इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है और दोनों पार्टियों के बीच तनातनी और बढ़ गई है। एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी अपने नेता के बचाव में उतरी है, वहीं बीजेपी ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। स्वाति मालीवाल की चोटों की पुष्टि के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं और इस मामले का राजनीतिक असर भी दिखाई दे रहा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews