BJP को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री और 4 बार विधायक रहे इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी

BJP को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री और 4 बार विधायक रहे इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी

नई दिल्ली।
एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है।विधानसभा चुनाव से चार बार विधायक रहे हरशरण सिंह बल्ली ने शनिवार को बीजेपी छोड़ दी और आम आदमी पार्टी (AAP)में शामिल हो गए। दिल्ली के मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे।हरिशरण सिंह बल्ली के आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होने से हरिनगर से बीजेपी उम्मीदवार तेजेन्द्रपाल बग्गा के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।इस सीट से आप ने राजकुमारी ढिल्लों को और कांग्रेस ने सुरेंदर सेठी को उम्मीदवार बनाया है।

हरशरण सिंह बल्ली 1993 से 2013 तक हरिनगर से विधायक रहे हैं और बीजेपी की मदनलाल खुराना की सरकार में मंत्री भी रहे। हालांकि, 2013 में बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर हरशरण सिंह बल्ली ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा और आम आदमी पार्टी उम्मीदवार से हार गए थे, हालांकि, जल्द ही उन्होंने बीजेपी में वापसी भी कर ली थी।माना जा रहा है कि हरिनगर सीट से प्रबल दावेदार होने के बावजूद भाजपा ने उनकी जगह तजिंदर पाल सिंह बग्गा को टिकट दे दिया, इसी बात से नाराज होकर बल्ली ने पार्टी छोड़ दी।

इस मौके पर बल्ली ने कहा कि दिल्ली का पहला सिख मंत्री बनने का सौभाग्य मुझे मदन लाल खुराना ने दिया था। 20 साल की लंबी उम्र मैंने विधानसभा में गुजारी है, लेकिन आज मैं इसलिए आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहा हूं, क्योंकि जो विकास की राजनीति, ईमानदारी की राजनीति और काम के ऊपर वोट मांगने की राजनीति अरविंद केजरीवाल ने शुरू की है, मैं भी इसका एक हिस्सा बन सकूं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews