कांग्रेस को तगड़ा झटका- 10 नेताओं समेत इस दिग्गज ने थामा बीजेपी का दामन

कांग्रेस

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। इन दिनों छत्तीसगढ़ कांग्रेस (Chhattisgarh Congress) में उथल पुथल का दौर जारी है। एक तरफ सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है, वही दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ बीजेपी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दे दिया है।  10 कांग्रेस नेताओं के साथ वरिष्ठ नेता वेदराम मनहरे (Congress leader Vedram Manhare)  बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने शुक्रवार को उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है।

यह भी पढ़े.. Sarkari Naukri : 3896 पदों पर निकली है बंपर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी, जल्द करें एप्लाई

आगामी चुनावों से पहले बीजेपी ने कांग्रेस को तगड़ा झटका दे दिया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता वेदराम मनहरे 10 नेताओं के साथ बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी (BJP state in-charge D. Purandeshwari)  ने शुक्रवार को उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है। मनहरे तिल्दा जनपद पंचायत के 2 बार अध्यक्ष, 2 बार उपाध्यक्ष रह चुके हैं। मनहरे के इस तरह से भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस को बड़ा झटका लगने के तौर पर देखा जा रहा । मनहरे कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ता रहे हैं। सतनामी समाज में उनकी अच्छी पकड़ है।

यह भी पढ़े.. इन कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, आदेश जारी, सैलरी में होगा इतना इजाफा

मनहरे वर्तमान में सतनामी समाज के संरक्षक हैं। बीते दिन खरोरा में भाजपा के आयोजित कार्यक्रम में रमन सिंह, नंदकुमार साय और धरमलाल कौशिक शामिल हुए थे। उस दौरान ये माना जा रहा था कि कांग्रेस के अंतः व्यवसाय विभाग के अध्यक्ष वेदराम मनहरे भाजपा में प्रवेश करने वाले हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में मनहरे रायपुर जिले की आरंग सीट से प्रबल दावेदार थे। हालांकि कांग्रेस ने उनकी जगह शिव डहरिया को टिकट दिया था।भाजपा में शामिल होने से पहले मनहरे ने कहा था कि पिछले कुछ समय से एक वरिष्ठ कांग्रेसी होने के नाते मुझे जो स्थान कांग्रेस में मिलना चाहिए था, वो नहीं मिल रहा था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews