कर्मचारियों-अधिकारियों को बड़ा झटका! ऊर्जा मंत्री ने दिए ये निर्देश, उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

mp electricity

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। यूपी के बिजली कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए बड़ी खबर है। अब बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के घर मीटर लगाए जाएंगे। इस संबंध में यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने निर्देश दिए है।इसका मतलब ये है कि अब बिजली कर्मचारी-अधिकारी फ्री में बिजली नहीं जला पाएंगे। साथ ही ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अच्छा काम करने वाले अधिकारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

यह भी पढ़े.. MP: छात्रों के लिए बड़ी खबर, नए सत्र से शुरू होंगे 7 नए मेडिकल कॉलेज, इन जिलों को मिलेगा लाभ

दरअसल, शक्ति भवन में यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों तथा सभी बिजली कंपनियों के प्रबंध निदेशकों के साथ समीक्षा बैठक की।बैठक में ऊर्जा मंत्री ने प्रबंध निदेशकों को निर्देश दिए कि बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के घर पर भी मीटर लगाए जाएं। बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए ज्यादा से ज्यादा आधुनिक तकनीकी का प्रयोग किया जाए और अन्य राज्यों की बिजली व्यवस्था की तकनीक का भी अध्ययन किया जाए, ताकी प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को लाभ मिल सके।

यह भी पढ़े.. MPPEB: पुलिस भर्ती परीक्षा पर नई अपडेट, उम्मीदवार को हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत, पीईबी समेत 3 को नोटिस

ऊर्जा मंत्री ने आगे कहा कि बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित करने के साथ ही कार्यों में लापरवाही और सरकार व भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। प्रत्येक डिस्काम यह सुनिश्चित करे कि जितनी बिजली दी जा रही है, उतनी राजस्व वसूली भी हो। अधिकारी-कर्मचारी ईमानदारी के साथ अपना काम करें। प्रत्येक फीडर और ट्रांसफारमर स्तर तक निगरानी करने व सुरक्षात्मक मरम्मत समय पर करने के निर्देश दिए।ट्रांसफारमर जलने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाए

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews