GST काउन्सिल की बैठक में बड़ा फैसला, मिलेट्स आटे पर नहीं लगेगा जीएसटी, मोलासिस पर अब केवल 5%

GST काउन्सिल की बैठक में बड़ा फैसला, मिलेट्स आटे पर नहीं लगेगा जीएसटी, मोलासिस पर अब केवल 5%

GST Council meeting : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आज जीएसटी काउन्सिल की 52 वी बैठक संपन्न हुई, बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए, बैठक में बिना ब्रांड के 70% मिलेट्स वाले आटे पर GST नहीं लगेगा का फैसला लिया गया है वहीं इसे मिलेट्स वाले ब्रांडेड आटे पर 18% से घटाकर 5% कर दिया गया है। उधर मोलासिस पर GST 28% से घटाकर 5% कर दी गई है।

G20 में पीएम मोदी और उनकी सरकार ने मिलेट्स को प्रचारित किया था 

बैठक में पाउडर के रूप में मिलेट्स यानी मोटे अनाज जैसे- बाजरा, ज्वार और रागी आदि से बने फूड को टैक्स से छूट देने का फैसला लिया गया है। बता दें कि अभी इन पर 18% टैक्स लगता है। ध्यान रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार ने G20 में मिलेट्स को खूब प्रचारित किया था।

मोलासिस पर GST घटाकर 5 % करने का फैसला 

जीएसटी काउंसिल की बैठक में शीरा (molasses) पर जीएसटी की दर को 28 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी करने का फैसला लिया गया। सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्रूज शिप्स पर लगने वाले IGST को हटाने का फैसला भी लिया है। इस पर पहले 5% टैक्स लगता था। वहीं इंडस्ट्रियल इस्तेमाल में आने वाले एक्स्ट्रा न्यूट्रल एल्कोहल पर 18% GST का फैसला  लिया गया है।

सितंबर में GST से 1.63 लाख करोड़ रुपये सरकार ने जुटाए

बता दें कि केंद्र सरकार ने सितंबर 2023 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी GST से 1.63 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। ये एक साल पहले यानी सिंतबर 2022 के मुकाबले 10.2% ज्यादा है। उस समय सरकार ने GST से 1.47 लाख करोड़ रुपए जुटाए गए थे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews