केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,अब इस दिन से शुरू होगा गणतंत्र दिवस समारोह

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,अब इस दिन से शुरू होगा गणतंत्र दिवस समारोह

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। केंद्र सरकार (Central Government) ने गणतंत्र दिवस समारोह (republic day celebration) की शुरुआत को लेकर बड़ा फैसला किया है।  अब ये समारोह 24 जनवरी की जगह 23 जनवरी से शुरू होगा। 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती होती है। सरकार ने इसको गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल किया है।

आपको बता दें कि देश में हर साल गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत 24 जनवरी से होती है लेकिन केंद्र सरकार ने अब एक बड़ा फैसला लेते हुए इसकी शुरुआत 23 जनवरी से करने के निर्णय लिया है।  नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को इसमें शामिल करते हुए अब हर साल 23 जनवरी से गणतंत्र दिवस समारोह की औपचारिक शुरुआत होगी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को हुआ था। सरकार के आधिकारिक सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें – IAS Transfer: मध्य प्रदेश में आईएएस अधिकारी का तबादला, यहां देखें लिस्ट

भारत में 1950 से हर साल राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाता है, इस दिन राष्ट्रपति राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं।  भारत की तीनों सेना अपने पराक्रम को प्रदर्शित करती हैं और अलग अलग राज्यों की कला संस्कृति से जुडी झांकिया निकाली जाती हैं।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : नहीं बदले सोने के भाव, चांदी हुई सस्ती, ये हैं ताजा भाव

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews