खुशखबरी : होली से पहले शिक्षकों-कर्मियों को बड़ा तोहफा, मानदेय में भारी वृद्धि, जल्द खाते में बढ़कर आएगी इतनी राशि

honorarium hike

Jammu Kashmir Teacher Employee Honorarium Hike : जम्मू कश्मीर के शिक्षकों-कर्मियों के लिए खुशखबरी है। जम्मू-कश्मीर सरकार ने होली से पहले रहबर-ए-खेल शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने शिक्षकों कर्मियों के मानदेय में 50 फीसदी बढ़ोतरी की है। इससे विभिन्न जिलों के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 2417 शिक्षकों को लाभ मिलेगा।

मानदेय में 50 फीसदी वृद्धि, बढ़ेगी सैलरी

दरअसल, उपराज्यपाल, मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई प्रशासनिक परिषद (एसी) की बैठक में युवा सेवाओं के 2417 रहबर-ए-खेल (आरईके) शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के पक्ष में मानदेय में 50% बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। वर्तमान में इन शिक्षकों को मासिक मानदेय के रूप में चार हजार रुपये मिलते है, जिसमें अब 50 फीसदी की वृद्धि होगी। ये शिक्षक सात साल की परिवीक्षा अवधि पर हैं। प्रशासनिक परिषद के फैसले से इन शिक्षकों की सैलरी में बढोत्तरी देखने को मिलेगी।

इस तरह मिलेगा लाभ

आपको बता दे कि यह वृद्धि वर्ष 2021 में इस उद्देश्य के लिए गठित मुख्य सचिव के अधीन एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति की सिफारिश के बाद की गई है। आरईके के पक्ष में मानदेय में वृद्धि उन्हें केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के स्कूलों में खेल गतिविधियों को और अधिक बढ़ावा देने और लोकप्रिय बनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी।शिक्षक युवा सेवा और खेल विभाग में कार्यरत हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews