बड़ी खबर : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दिल्ली AIIMS में भर्ती

बड़ी खबर : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दिल्ली AIIMS में भर्ती

Finance Minister Nirmala Sitharaman : बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala sitharaman) को आज सोमवार को दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल साइंसेस ( AIIMS) में भर्ती कराया गया है। सीतारमण को अस्पताल के प्राइवेट वॉर्ड में जांच के लिए रखा गया है।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक 63 वर्षीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दोपहर 12 बजे के करीब अस्पताल ले जाया गया,  हालांकि, उन्हें क्या परेशानी है, इस बारे में जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है, कहा जा रहा है कि उन्हें कुछ रूटीन चैक अप के लिए भर्ती किया गया है।

रविवार को अटल जी को अर्पित की पुष्पांजलि

फ़िलहाल अभी वित्त मंत्रालय या AIIMS की तरफ  वित्त मंत्री के स्वास्थ्य के बारे में कोई अपडेट नहीं दिया गया है , वे संसद के शीतकालीन सत्र में लगातार सक्रिय नजर आई हैं, कल रविवार को उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर दिल्ली में उनकी समाधि “सदैव अटल” पर पुष्पांजलि अर्पित की थी।

शनिवार को तमिलनाडु में बोली – भारत दुनिया की फार्मेसी

सीतारमण शनिवार को तमिलनाडु डॉ एमजीआर मेडिकल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई थी यहाँ उन्होंने कहा था कि भारत दुनिया की फार्मेसी के रूप में मान्यता प्राप्त है क्योंकि देश सस्ती कीमत पर वैश्विक स्तर की दवा का उत्पादन करता है ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews