लाखों पेंशनरों के लिए बड़ी खबर, 30 अप्रैल से पहले पूरा करें ये काम, वरना अटक जाएगी पेंशन

pension

जौनपुर, डेस्क रिपोर्ट।Pension. उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के 1.36 लाख वृद्धा पेंशन धारकों के लिए काम की खबर है। 30 अप्रैल से पहले अपने बैंक खाते को आधार नंबर और मोबाईल नंबर से लिंक करवा लें, वरना आपकी अप्रैल से जून तक की पेंशन की किस्त अटक सकती है।ऐसे में तय समय तक जिन पेंशन धारियों ने खाते को आधार से लिंक नहीं कराया है उनकी अप्रैल से जून तक की पेंशन की किस्त खाते में नहीं भेजी जाएगी।

यह भी पढ़े.. चीटियों ने कर दिया है नाक में दम…तो छुटकारा पाने जरुर आजमाएं ये आसान ट्रिक्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार द्वारा  बुजुर्गों को राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना के माध्यम से  1000 रुपये मासिक की दर से पेंशन हर 3 माह पर 3 हजार रुपए प्रदान की जाती है। समाज कल्याण विभाग के आंकड़ों के मुताबिक ,जौनपुर जनपद में 1 लाख 44 हजार बुजुर्ग पेंशनधारी है, इसमें 8000 बुजुर्गों ने अपने खाते को आधार से लिंक करवा लिया है, लेकिन अबतक 1.36 लाख वृद्धा पेंशन धारकों ने अपने बैंक खाते से अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर लिंक नहीं कराया है, ऐसे में अगर वह 30 अप्रैल तक अपने खाते का लिंक नहीं कराते हैं तो उनकी पेंशन की धनराशि रोक दी जाएगी।

यह भी पढ़े.. उमा भारती का दर्द- शिवराज ने किया अनबोला, मीडिया के माध्यम से कर रहे हैं बात

बता दे कि पहले पेंशन की राशि 500 रुपये निर्धारित की गई थी, लेकिन दिसंबर 2021 में इसमें 500 रुपए की बढ़ोतरी कर इसे 1000 प्रतिमाह कर दिया गया है।हालांकि पहले खाते को आधार लिंक कराना जरूरी नहीं था, लेकिन गड़बड़ी और धोखाधड़ी के चलते अब यूपी शासन ने खाते से आधार लिंक अनिवार्य कर दिया है, ऐसे में सभी पेंशनधारियों को आधार लिंक कराना जरूरी है। जिन पेंशनरों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं होंगे उनकी अप्रैल से जून तक की तीन महीने की पेंशन खाते में नहीं भेजी जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews