School News : कक्षा 1 से 8वीं के छात्रों के लिए जरूरी खबर, अवकाश का ऐलान, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

school holiday 2026

School Winter Vacation : कक्षा 1 से 8वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। उत्तर प्रदेश के नोएडा और राजधानी लखनऊ में गुरूवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे। दोनों ही जिलों में जिलाधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।आदेश में बताया गया है कि गुरुगोविंद सिंह की जयंती के मौके पर जिले के सभी स्कूलों में आज 29 दिसंबर 2022 को अवकाश रहेगा।

इनमें जिले के सभी माध्यमिक, अशासकीय, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त, सीबीएसई और आईएसई के स्कूल शामिल होंगे। इनके अलावा परिषदीय स्कूलों में भी गुरुवार को अवकाश रहेगा।वही गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन ने भी ठंड-कोहरे के प्रकोप को देखते हुए नोएडा व ग्रेटर नोएडा में पहली से आठवीं तक के स्कूलों में फिजिक्ल कक्षाओं पर रोक लगा दी है। जिलाधिकारी सुहास एल यतिराज ने फिलहाल यह आदेश एक जनवरी 2023 तक के लिए जारी किया है। आदेश की कॉपी सभी प्रधानाचार्यों को भेज दी गई है।

2 जनवरी को खुलेंगे स्कूल

आदेश के अनुसार, 1 जनवरी 2023 तक सभी बोर्डों के सभी स्कूलों में कक्षा 8 वीं तक की कक्षाएं संचालित नहीं की जाएंगी, लेकिन ऑनलाइन क्लासेस जारी रहेंगी। वही बरेली डीएम ने भी 31 दिसंबर तक कक्षा आठवीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं और 1 जनवरी को रविवार है, ऐसे में इस दिन भी स्कूल बंद रहेंगे। अब स्कूल 2 जनवरी सोमवार से खुलेंगे। इससे पूर्व हापुड़, मेरठ और एटा में भी स्कूलों को निश्चित अवधि के लिए बंद करने का फैसला स्थानीय प्रशासन ने लिया था। मेरठ में 1 जनवरी तक स्कूल बंद रखे गए हैं।

बागपत में 14 तो कॉलेज में 7 जनवरी तक अवकाश

वही बागपत में आज 27 दिसंबर से 14 जनवरी तक के अवकाश का आदेश जारी किया गया है। स्कूलों के अलावा यूपी की रुहेलखंड यूनिवर्सिटी ने भी अपने कैंपस और मान्यता प्राप्त कॉलेजों में सर्दी की छुट्टी (Winter Vacation) की घोषणा कर दी है।रुहेलखंड यूनिवर्सिटी और इससे संबद्ध कॉलेजों में 30 दिसंबर 2022 से लेकर 7 जनवरी 2023 तक विंटर वैकेशन रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews