कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, फिटमेंट फैक्टर पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब बढ़ेगी सैलरी?

salary hike

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 7th pay commission: केंद्रीय कर्मचारियों (Central government employees) के लिए बड़ी खबर है। महंगाई भत्ता  34%  होने के बाद अब फिटमेंट फैक्टर पर नया अपडेट आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द केन्द्र की मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर पर पर फैसला ले सकती है। चुंकी कर्मचारियों की सैलरी में फिटमेंट फैक्टर का अहम रोल होता है, इसके कारण ही वेतन में ढाई गुना से अधिक की बढ़ोतरी होती है। हालांकि सरकार की तरफ से कोई अधिकारिक पुष्टि या बयान जारी नहीं किया गया है।

यह भी पढ़े.. VIDEO: नरोत्तम मिश्रा का दिग्विजय पर तंज- जैसे जैसे हाथ दिखा रहे हैं वैसे वैसे हो रहा साफ

दरअसल,  लंबे समय से केन्द्रीय कर्मचारी फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor 3.68 hike) को 2.57 गुना से बढ़ाकर 3.68 गुना करने की मांग कर रहे हैं।माना जा रहा है कि डीए के बाद अब मोदी सरकार अब इस पर भी  विचार कर सकती है, अगर फिटमेंट फैक्टर बढ़ा तो बेसिक सैलरी 18000 से सीधे 26000 हो जाएगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डीए के बाद अब मोदी सरकार जल्द इस पर फैसला कर सकती है।इससे कर्मचारियों के मूल वेतन में वृद्धि होगी और करीब 52 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।इससे पहले न्यूनतम बेसिक सैलरी 6,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये की गई थी।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,  वित्तिय संकट को देखते हुए सरकार साल 2022 में फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने के मूड में नहीं है, ऐसे में फिलहाल अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं बढ़ाया जा सकता। कहा तो यह भी जा रहा है कि अगले वेतन आयोग (Pay Commission) तक फिटमेंट फैक्टर पर कोई फैसला नहीं लिया जा सकता है, लेकिन सरकार नया फॉर्मूला लाने की तैयारी में है, जिससे समय समय पर कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई जा सके।इधर DA की बढ़ोतरी के बाद  कर्मचारियों का संघ फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने का दबाव केंद्र सरकार पर बनाये हुए है।

यह भी पढ़े.. PM Kisan: इस दिन जारी होगी 11वीं किस्त! अटक सकता है इन 5 लाख किसानों का पैसा, जानें कारण

कर्मचारी की बेसिक सैलरी को 7वें वेतन आयोग के फिटमेंट फैक्टर 2.57 से गुणा करके निकाला जाता है। अगर फिटमेंट फैक्टर को 2.57 गुना से बढ़ाकर 3.68 गुना किया जाता है तो बेसिक सैलरी में 8000 का लाभ मिलेगा और यह 26000 हो जाएगी।यदि मोदी सरकार(Modi Government) केंद्रीय कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर बढ़ाती है तो बेसिक सैलरी 18000 से सीधे 26000 हो जाएगी।उदाहरण के तौर पर, यदि किसी केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है, तो भत्तों को छोड़कर उसकी सैलरी 18,000 X 2.57= 46,260 रुपए का लाभ होगा।वही 3.68 होने पर सैलरी 95,680 रुपये (26000X3.68 = 95,680) हो जाएगी यानि सैलरी में 49,420 रुपए लाभ मिलेगा।अगर इसे बढ़ाकर 3 किया जाता है तो बेसिक सैलरी 21000 रुपए होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews