PM Kisan 19th Installment : क्या 18 जनवरी को जारी होंगे 19वीं किस्त के 2000? यहां डिटेल्स जानें किसान

अगली किस्त का लाभ केवल उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने eKYC के साथ बैंक खाता आधार से लिंक और भूमि सत्यापन करवा लिया है।अगर आप ये तीनों काम नही करते है तो आपको अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा या किस्त अटक भी सकती है।
PM Kisan Yojana

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

PM Kisan Yojana 19th Installment: पीेएम किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है, जिसके तहत किसानों को सालाना तीन किस्तों में 6,000 दिए जाते है। यह राशि हर 4 माह में किसानों को 2,000-2000 रुपये करके दी जाती है। यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए भेजा जाता है।इसका लाभ 9.30 करोड़ किसानों को मिलता है।

यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत के नागरिक है।अब तक योजना की 18 किस्तें जारी हो चुकी है और 19वीं किस्त का इंतजार है।कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 18 जनवरी 2025 को 19वीं किस्त जारी होगी। आईए जानते है इसके पीछे की सच्चाई….

क्या 18 जनवरी को आएगी पीएम किसान की 19वीं किस्त?

  • दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि 18 जनवरी 2025 को 19वीं किस्त जारी होगी। इसमें उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में किस्त जारी होने की बात कही जा रही है लेकिन जब पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल पर देखा गया तो वहां अभी 19वीं किस्त जारी होने की कोई तारीख सामने नहीं आई है।
  • यहां पर अभी 18वीं किस्त की तारीख ही नजर आ रही है, जो 5 अक्तूबर 2024 को जारी हो चुकी है।किसान भाईयों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर PM Kisan पोर्टल पर जाकर अपनी भुगतान स्थिति और लाभार्थी सूची की जांच करते रहें, ताकि उन्हें सही समय पर किस्त की जानकारी मिल सके।

क्या कहता है पीएम किसान योजना का नियम

पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है, ऐसे में फरवरी तक अगली किस्त जारी होने का अनुमान है।हालांकि अभी अधिकारिक डेट जारी नहीं हुई है। इसक लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने eKYC, भूमि सत्यापन और बैंक खाता आधार से लिंक करवा लिया हो।अधिक जानकारी के लिए किसान आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर नजर बनाए रखें।

PM Kisan: कैसे करें eKYC

  • स्टेप 1: सबसे पहले PM kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • स्टेप 2: इसके बाद ‘Farmers Corner’ को सिलेक्ट करें।
  • स्टेप 3: इसके बाद e-KYC ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4: अब अपना आधार नंबर एंटर करें और Get OTP ऑप्शन सिलेक्ट करें।
  • स्टेप 5: अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिले OTP को एंटर करें और सबमिट करें।

PM Kisan : लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

  • प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • इसके बाद farmer corner पर क्लिक करें,फॉर्मर कॉर्नर पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां beneficiary list के विकल्प का चयन करें। इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा।
  • इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
  • इस प्रक्रिया को पूरी करते ही आपके सामने आपके गांव के पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।
  • लिस्‍ट में अगर आपका नाम है, तो आपके खाते में भी पैसे आएंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews