कर्मचारियों-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण खबर, बढ़े हुए DA, भत्ते और मानदेय पर अपडेट, जानें कब खाते में आएगी बढ़ी हुई राशि?

delhi cm

HP Employees DA/Honorarium /salary 2024 : हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों, श्रमिकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मनरेगा मजदूरों, पंचायत जनप्रतिनिधियों और आशा वर्कर्स के लिए महत्वपूर्ण खबर है। बजट सत्र में वेतन, महंगाई भत्ता और मानदेय वृद्धि को लेकर की गई घोषणाओं के लिए फिलहाल इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि वर्तमान में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू है, ऐसे में राज्य की सुखविंदर सिंह सुक्खू को बजट घोषणाओं को लागू करने के लिए चुनाव आयोग की मंजूरी लेनी होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,अगर चुनाव आयोग की मंजूरी मिल जाती है तो अप्रैल से बजट में की गई घोषणाएं लागू हो जाएंगी और मई से इसका लाभ मिलने लगेगा। लेकिन अगर अनुमति नहीं मिली तो आचार संहिता खत्म होने के बाद ही इन्हें लागू किया जाए सकेगा यानि 4 जून के बाद इन्हें लागू किया जाएगा और जुलाई में इसका लाभ मिलेगा।मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि बजट घोषणाएं लागू करने के लिए सरकार को आवेदन करना होगा। मंजूरी मिलने के बाद ही घोषणाएं लागू हो सकेंगी।

बजट में इन कर्मचारियों के डीए से लेकर मानदेय बढ़ाने को  लेकर किए थे कई ऐलान 

  • दरअसल, फरवरी में हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुख्खू सरकार ने अपने कार्यकाल का दूसरा ₹58,444 करोड़ का बजट पेश किया था। इस दौरान सीएम सुख्खू ने कर्मचारियों को 1 अप्रैल से 4% DA की किश्त ,1 अप्रैल 2024 के बाद प्रदेश के कर्मचारी अपने सेवाकाल में कम से कम दो बार LTC की सुविधा और 1 जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2021 के बीच रिटायर हुए कर्मचारियों की लीव इनकैशमेंट और ग्रेजुएटी से संबंधित बकाए का भुगतान को लेकर ऐलान किया था।
  • इस दौरान अप्रैल 2024 से आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं के मानदेय में 500 रुपए, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं के मानदेय में 400 रुपए, आंगनबाड़ी सहायिका के मानदेय में 300 रुपए, आशा वर्कर को 300 रुपए, मिड-डे मील वर्कर्ज को 500 रुपए, वाटर कैरियर को 600 रुपए, जल रक्षकों को 300 रुपए, मल्टी पर्पस वर्कर को 600 रुपए, पैराफिटर व पंप ऑप्रेटर को 300 रुपए बढ़ोतरी की घोषणा की गई थी।
  • सभी दिहाड़ीदारों को अप्रैल से प्रतिदिन 400 रुपए, मनरेगा कर्मियों को 300 रुपए प्रतिदिन और आऊटसोर्स कर्मियों को 12000 रुपए हर महीने देने का ऐलान किया गया था।
  • अप्रैल से पुलिसकर्मियों की डाइट मनी में चार गुणा करते हुए एक हजार रुपए देने का ऐलान। इससे प्रदेश के 18000 पुलिस कर्मियों को लाभ मिलेगा।हिमाचल प्रदेश में शिमला, मंडी, सोलन, धर्मशाला और पालमपुर के मेयर के वेतन को 24 हजार ,डिप्टी मेयर को 18 हजार, पार्षद को 8400 रुपए,नगर परिषद अध्यक्ष को 10200 रुपये, उपाध्यक्ष को 8400 रुपये, पार्षद को 4200 रुपये महीना देने का ऐलान भी किया गया।
  • पंचायत चौकीदार को 1000 रुपए, राजस्व चौकीदार को 300 की बढ़ोतरी, राजस्व लंबरदार को 500 रुपए,SMC अध्यापकों के मानदेय में 1900 रुपए, IT अध्यापकों के मानदेय में भी 1900 रुपए और SPO को दिए जाने वाले मानदेय में 500 रुपए और पंचायत वैटर्नरी असिस्टेट को 500 रुपए बढ़े हुए मानदेय के साथ 7500 रुपए मिलेंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews