Hindi News

कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए बड़ी खबर, छुट्टियां निरस्त, ये निर्देश जारी

Written by:Pooja Khodani
Published:
कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए बड़ी खबर, छुट्टियां निरस्त, ये निर्देश जारी

गोरखपुर, डेस्क रिपोर्ट। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद गोरखपुर नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने
बारिश के दौरान जलभराव को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। आयुक्त अविनाथ सिंह ने नगर निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।वही छुट्टी पर गए कर्मचारियों को भी काम पर वापस लौटने का निर्देश दिए है।

य़ह भी पढ़े.. शिक्षकाें के लिए बड़ी खुशखबरी! मानदेय में होगी 4% की वृद्धि, सैलरी समेत मिलेंगे ये भी लाभ

वहीं सख्त निर्दश दिए गए है कि नगर निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपना मोबाइल हमेशा चालू रखें और किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का इस परिस्थिति में अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी का अवकाश स्वीकृत किया गया है तो उसे तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है।वही अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक जलभराव की स्थिति से लेकर जल आपूर्ति की व्यवस्था करने तक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़े.. MP News: कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए बड़ी खबर, जारी हुए ये निर्देश, करना होगा पालन 

इसके तहत मुख्य अभियंता सभी अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता सभी वार्डों एवं मुहल्लों में जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे।  बता दे कि हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चेतावनी देते हुए कहा था कि मानसून आ गया,ऐसे में संबंधित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी सतर्क रहे, किसी भी हाल में कहीं भी जलभराव नहीं होना चाहिए।उस स्थान पर विशेष निगरानी रखी जाए, जहां जलभराव की आशंका ज्यादा है। नालों की सफाई का ध्यान रखा जाए।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews