राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, नए साल से मिलेगा अब इस अनाज का भी लाभ, अधिकारियों को निर्देश जारी, जानें अन्य डिटेल्स

Ration card

UP Ration Card Holder 2024 : उत्तर प्रदेश के राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश की योगी आदि्त्यनाथ सरकार ने नए साल से राशन के साथ मोटे अनाज का भी लाभ देने का फैसला किया है। इसके तहत सभी राशन कार्ड धारकों को निःशुल्क वितरण होने वाले राशन में गेहूं- चावल के बाद अब 10 किलो बाजरा को भी शामिल किया जाएगा जो फरवरी से लोगों को मिलेगा। इस संबंध में खाद्य विभाग ने गुरूवार को आदेश भी जारी कर दिए है।

गेहूं-चावल की मात्रा होगी कम, मिलेगा बाजरा

यूपी खाद्य विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत फरवरी महीने से निःशुल्क मिलने वाले राशन में चावल और गेहूं की मात्रा को कम कर उसमें बाजरे को शामिल किया जाएगा। अभी तक लाभार्थियों को हर महीने 35 किलोग्राम राशन में 14 किलोग्राम गेहूं और 21 किलोग्राम चावल निशुल्क दिया जाता रहा है, लेकिन नए आदेश के बाद फरवरी से 14 किलोग्राम गेहूं, 10 किलोग्राम बाजरा और 11 किलोग्राम चावल दिया जाएगा। पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट दिए जाने वाले राशन में 3 किलो चावल 2 किलो गेहूं के स्थान पर 2 किलो गेहूं, 1 किलो चावल और 2 किलो बाजरा दिया जाएगा।यह वितरण जून तक प्रस्तावित है।

अधिकारियों को निर्देश जारी

अपर आयुक्त द्वारा जारी आदेश में सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि भारत सरकार के ख़रीफ विपणन साल 2023-24 में मूल्य समर्थन योजना अंतर्गत 50,000 मी. टन मक्का, 30,000 मी टन ज्वार और 50,000 मी टन बाजरा टीपीडीएस और वेलफेयर योजना के तहत खरीदने की अनुमति दी है, जिसके तहत NFSA योजना में जनवरी माह के आवंटन में 25,000 मी टन चावल कम करते हुए 25,000 मी टन बाजरा वितरण की अनुमति दी गई है।नई निर्देश के मुताबिक अब राशन कार्ड धारकों को 14 किग्रा गेहूं, 10 किग्रा बाजरा और 11 किग्रा चावल दिया जाएगा। फरवरी से ही इसकी शुरुआत हो जाएगी, ताकि जून से पहले उपरोक्त ख़रीदी गई बाजरा का वितरण किया जाए सके।जिन लोगों का राशन कार्ड नहीं बना है उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

31 दिसंबर से पहले आधार से लिंक करें ईकेवायसी

इधर, हिमाचल प्रदेश और बिहार के राशन कार्ड धारकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगर आपने अबतक आधार कार्ड के साथ ईकेवायसी लिंक नहीं करवाया है तो जल्द करवा लें, क्योंकि आधार के साथ ईकेवायसी लिंक करवाने की लास्ट डेट 31 दिसंबर रखी गई है, अन्यथा लाभार्थी सूची से नाम कट जाएगा और नए साल से राशन का लाभ भी नहीं मिलेगा। इसके तहत जो भी राशन कार्ड धारकों के कार्ड अब तक आधार से लिंक नहीं किए गए हैं उन्हें 31 दिसंबर 2023 तक करना अनिवार्य होगा। यदि ऐसा नहीं हो पाता है इस स्थिति में कई राशन कार्ड धारक योजना के तहत मिलने वाले लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसके लिए सभी जिला अधिकारियों को राज्य शासन द्वारा यह जानकारी के प्रचार प्रसार के निर्देश भी दिए गए हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews