बड़ी खबर : सरकार का बड़ा फैसला, मदरसों में राष्ट्रगान हुआ अनिवार्य

बड़ी खबर : सरकार का बड़ा फैसला, मदरसों में राष्ट्रगान हुआ अनिवार्य

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए मदरसों (Madrsas) में कक्षाएं शुरू होने से पहले राष्ट्रगान गाना अनिवार्य कर दिया है। ये फैसला उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद (Uttar Pradesh Madrasa Education Council) के चेयरमैन डॉ इफ्तिखार अहमद जावेद की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में लिए गया।

उत्तर प्रदेश में संचालित होने वाले मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त मदरसों में छात्रों को नए शैक्षणिक सत्र से कक्षाएं शुरू होने से पहले राष्ट्रगान गाना अनिवार्य होगा। इसे मदरसों में की जाने वाली अन्य दुआओं के साथ अनिवार्य कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें – MP Weather: मप्र का मौसम फिर बदला, इन जिलों में बूंदाबांदी के आसार, लू की भी संभावना

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के चेयरमैन डॉ इफ्तिखार अहमद जावेद की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में मौजूद सदस्यों ने मिलकर ये फैसला लिया। बैठक में मदरसों की शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने, शिक्षकों की कमी दूर करने पर भी फैसला हुआ। परिषद ने तय किया कि मदरसों में शिक्षकों की भर्ती के लिए मदरसा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एमटीईटी, MTET) शुरू की जाएगी।

ये भी पढ़ें – सीएम शिवराज से मिले The Kashmir Files के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, की ये बड़ी मांग

डॉ इफ्तिखार अहमद जावेद ने कहा कि मदरसा शिक्षा परिषद (मदरसा बोर्ड) के रजिस्ट्रार जल्दी ही एमटीईटी (MTET) के विषय में एक प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजेंगे। उन्होंने बताया कि मदरसों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के बच्चे किस किस संस्थान में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं इसका सर्वे कराया जायेगा बोर्ड के सदस्यों ने इस पर भी सहमति दी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews