सीएम शिवराज से मिले The Kashmir Files के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, की ये बड़ी मांग

सीएम शिवराज से मिले The Kashmir Files के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, की ये बड़ी मांग

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इस समय देश में चर्चा का विषय बनी फिल्म The Kashmir Files के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ( Vivek Agnihotri) आज शुक्रवार को भोपाल आये। उन्होंने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर सीएम शिवराज (CM  Shivraj Singh Chauhan) से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनका बुके और शॉल से स्वागत किया। विवेक अग्निहोत्री ने सीएम शिवराज से भोपाल में कश्मीरी पंडितों के परिवारों के विस्थापन की याद में एक संग्रहालय बनाने की मांग की जिसे सीएम ने स्वीकार कर लिया।

सीएम शिवराज ने आज स्मार्ट पार्क में The Kashmir Files के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, उनकी टीम और विस्थापित कश्मीरी पंडित परिवारों के साथ पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि हिंसा के शिकार दिवंगत आत्माओं की स्मृति में पौधरोपण उनके प्रति श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर 3 पौधों के नाम शारदा, शिव और श्यामा रखे गए।

ये भी पढ़ें – 26-27 मार्च को पचमढ़ी में शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक, हो सकता है बड़ा फैसला

सीएम शिवराज ने कहा – कश्मीर के हमारे भाई-बहनों का जो दर्द कभी दुनिया के सामने आया ही नहीं, उसे सामने लाना साहसिक कार्य है। विवेक अग्निहोत्री जी के साहस को प्रणाम करता हूं। कश्मीर मां शारदा और भगवान शिव जी की पवित्र धरा है, जिसने दुनिया को ज्ञान के प्रकाश से आलोकित किया है।

ये भी पढ़ें – MP News : BJP में नियुक्तियां, इन्हें मिलीं बड़ी जिम्मेदारियां

कश्मीर से विस्थापित पंडित परिवारों के दर्द को दुनिया ने जाना है। इस संबंध में विवेक अग्निहोत्री ने मध्य प्रदेश में संग्रहालय और कला केंद्र की स्थापना का सुझाव दिया है। हमारी सरकार इसके लिए स्थान और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएगी।

ये भी पढ़ें – मध्यप्रदेश में Zomato की रफ्तार पर लगेगी लगाम, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी ये चेतावनी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews