कर्मचारियों-खाताधारकों के लिए राहत भरी खबर, नौकरी बदलते ही अब आटोमेटिक ट्रांसफर होगा पीएफ का पैसा, जानें कैसे?

नया सिस्टम पूरी तरह ऑटोमैटिक रहेगा । इसके तहत अब आप जैसे ही नई नौकरी जॉइन करेंगे और आपका UAN लिंक होगा, आपका पुराना PF बैलेंस सीधे नए अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा।
EPFO

EPFO PF Transfer  : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के खाताधारकों और कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। ईपीएफओ ने एक और बड़ा बदलाव करते हुए पीएफ ट्रांसफर के लिए ऑटोमैटिक सिस्टम शुरू किया है। इसके तहत अब कर्मचारियों को नौकरी बदलने पर EPF ट्रांसफर के लिए फॉर्म भरने या इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी। ऑटोमैटिक आपके पुराने अकाउंट का पैसा नए अकाउंट में कुछ ही दिनों में ट्रांसफर हो जाएगा। आसान शब्दों में कहें तो नए नियम के तहत अब नौकरी बदलते ही कर्मचारियों को PF ट्रांसफर के लिए फॉर्म-13 भरने या महीनों इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी, साल 2025 से PF बैलेंस का ट्रांसफर अब ऑटोमैटिक हो जाएगा।

नौकरी बदलते ही EPF ट्रांसफर अब ऑटोमैटिक होगा

  • दरअसल, अभी तक नौकरी बदलने पर EPF ट्रांसफर के लिए कर्मचारियों को Form-13 भरना पड़ता था और फिर पुराने व नए एम्प्लॉयर से वैरिफिकेशन करवाना होता था, क्योंकि ट्रांसफर प्रक्रिया में आधार-आधारित ई-साइन, केवाईसी ऑटो वेरिफिकेशन और एपीआई इंटीग्रेशन के जरिए नियोक्ता और ईपीएफओ सिस्टम के बीच रियल-टाइम डेटा एक्सचेंज होता है। इस पूरी प्रक्रिया में एक से दो महीने का समय लग जाता था लेकिन ईपीएफओ ने इस नियम में बदलाव कर दिया है जिसके बाद कर्मचारियों को फॉर्म भरने या इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी।
  • नई नौकरी ज्वाइन करते ही जब नियोक्ता ज्वाइनिंग डेट अपडेट करेगा, सिस्टम अपने आप पीएफ ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू कर देगा। पुरानी पासबुक में “जीरो बैलेंस” दिखेगा और नई पासबुक में कुल संयुक्त बैलेंस (कम्बाइन्ड बैलेंस) शो करेगा।इससे कर्मचारी को न तो दावा करना होगा और न ही किसी एचआर के पीछे भागना पड़ेगा।अगर नियोक्ता तय समय सीमा में एग्जिट डेट अपडेट नहीं करता है, तो अब कर्मचारी खुद आधार ओटीपी के जरिए यह जानकारी दर्ज कर सकता है। ट्रांसफर पूरा होने तक ब्याज मिलता रहेगा, चाहे प्रक्रिया में समय लगे या न लगे। हर कर्मचारी के पास जीवनभर एक ही यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) रहेगा।

क्या होता है यूएएन नंबर

  • UAN एक 12-अंकीय संख्या है जो EPFO ​​के प्रत्येक सदस्य को प्रदान की जाती है। यूएएन एक 12 अंकों का यूनीक नंबर है जो कर्मचारी भविष्य निधि में योगदान करने वाले प्रत्येक कर्मचारी को प्रदान किया जाता है।यह यूनीक नंबर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) जनरेट और दिया जाता है। श्रम और रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशों के तहत यूएएन को प्रमाणित करता है।
  • प्रत्येक कर्मचारी जो कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) का सदस्य है, उसे एक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) आवंटित किया जाता है।इसका उपयोग कर्मचारी द्वारा पीएफ खाते की शेष राशि और ईपीएफ से संबंधित अन्य विवरणों की जांच के लिए किया जाता है।

EPFO :कैसे एक्टिव करें यूएएन?

  • यूएएन को एक्टिव करने के लिए सबसे पहले प्ले स्टोर पर जाकर उमंग ऐप डाउनलोड करें।
  • अब यूएएन अलॉटमेंट या ऐक्टिवेशन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आधार नंबर, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • आधार वेरिफिकेशन के लिए कंसेंट बॉक्स पर टिक करें।
  • “Send OTP” के विकल्प को चुनें।
  • आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करें।
  • अब आधार फेस आरडीएफ को इंस्टॉल करें।
  • यदि आपको कोई पुराना यूएएन न मिले तो फेस ऑथेंटिकेशन शुरू करें।
  • स्क्रीन पर कंसेंट दें और फेस स्कैन करें।
  • वेरिफिकेशन होने के बाद नया यूएएन जेनरेट हो जाएगा।
  • इसकी जानकारी आपको एसएमएस के जरिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिलेगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews