EPFO : कर्मचारियों-खाताधारकों के लिए राहत भरी खबर, जल्द होने वाला है बड़ा बदलाव, पेंशनर्स को भी मिलेगा लाभ

नया सिस्टम आने के बाद पोर्टल पर लॉगिन करने से लेकर क्लेम करने और सेटनलमेंट की पूरी प्रक्रिया पहले से आसान हो जाएगी।साथ ही नौकरी बदलने पर सदस्य आईडी (MID) के ट्रांसफर की आवश्यकता नहीं होगी।
EPFO pensioners pension

EPFO Claim Update 2024 : कर्मचारी भविष्‍य निध‍ि संगठन के खाताधारकों और कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है।केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय एक नया आईटी स‍िस्‍टम लेकर आ रहा है, इसके बाद पोर्टल पर लॉगिन करने से लेकर क्लेम करने और सेटनलमेंट की पूरी प्रक्रिया पहले से आसान हो जाएगी।बता दें EPFO वेबसाइट के जरिए बैलेंस चेक, क्लेम सेटलमेंट, नॉमिनी और अन्य काम को पूरा कर सकते हैं।

केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि अगले तीन महीनों के अंदर नई सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सिस्टम पर ट्रांसफर हो जाएगा, इससे क्‍लेम करने और बैलेंस चेक जैसी चीजें और सरल हो जाएंगी। नए सिस्टम से नौकरी बदलने पर सदस्य आईडी (MID) के ट्रांसफर की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं नया अकाउंट भी खुलवाने की आवश्‍यकता नहीं होगी।EPFO सदस्यों की शिकायत थी कि पोर्टल पर एक बार लॉगिन नहीं होता है और होता है तो फिर से KYC अपडेट मांगता है, जबकि यह पहले भी कई बार किया जा चुका है। वही क्लेम में भी लंबा इंतजार करना पड़ता है।

इस तरह मिलेगा लाभ

  • अपडेटेड सिस्टम में क्लेम सेटलमेंट की सुविधा ऑटो प्रोसेसिंग मोड पर हो जाएगी।
  • क्लेम करने और बैलेंस चेक करना आसान होगा
  • सभी पेंशनभोगियों को एक तय तारीख पर ही पेंशन मिलेगी।
  • UAN आधारित EPFO बैंलेस देखने की सुविधा पहले आसान हो जाएगी।
  • नौकरी बदलने पर MID के ट्रांसफर की आवश्यकता नहीं होगी।
  • एक संस्थान से दूसरे संस्थान में राशि ट्रांसफर करने में भी राहत मिलेगी।
  • नए सिस्टम में पेंशन का वितरण सेंट्रलाइज्ड होगा और मंथली आधार पर किया जाएगा।
  • EPF अकाउंटिंग सिस्टम यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) पर आधारित होगा। इससे सदस्यों के लिए प्रक्रिया आसान हो जाएगी।
  • इलेक्ट्रॉनिक चालान-कम-रिसिप्ट का फिर से गठन किया जाएगा।

नए सिस्टम की प्रमुख विशेषताएं

  • Auto processing mode: खाते से धनराशि की निकासी और दावों का निपटारा ऑटो प्रोसेसिंग मोड पर होगा, जिससे प्रक्रिया सरल होगी।
  • PENSION भुगतान में सुधार: सभी पेंशनभोगियों को एक निर्धारित तिथि पर पेंशन जारी होगी।
  • UAN Servile: यूनिवर्सल अकाउंट नंबर के आधार पर EPFO बैलेंस चेक करना और पासबुक निकालना आसान होगा।
  • केंद्रीकृत प्रणाली: पुनर्गठित इलेक्ट्रॉनिक चालान सह-रसीद (ECR) और दावों का निपटारा केंद्रीकृत प्रणाली के तहत होगा, जिससे पूरे सिस्टम में एकरूपता आएगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews