
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पैगम्बर मोहम्मद के बारे में टिप्पणी कर विवादों में आई नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) को सुप्रीम कोर्ट (SC) ने बड़ी राहत दी है। सर्वोच्च अदालत ने 10 अगस्त तक नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी पर रोक लगाई है। साथ ही उसी दिन इस मामले की अगली सुनवाई भी तय की है।
नूपुर शर्मा मामले में आज सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में सुनवाई हुई। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार और उन राज्य सरकारों को नोटिस जारी किये जहाँ नूपुर के खिलाफ मुकदमें दर्ज हुए हैं। इस नोटिस में सरकारों से पूछा गया है कि क्यों न नूपुर शर्मा के खिलाफ दर्ज मामलों के एक जगह ट्रांसफर कर दिया जाए? माना जा रहा है कि केंद्र और राज्य सरकारों के जवाब के बाद सुप्रीम कोर्ट इस मामले में फैसला लेगी।
ये भी पढ़ें – एक अंगूठी में 24 हजार से ज्यादा हीरे! गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स डायमंड रिंग
आपको बता दें कि नूपुर शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है जिसमें कहा गया है कि उसके खिलाफ अलग अलग जगह 9 एफआईआर दर्ज हैं उन्हें एक जगह ट्रांसफर कर दिया जाये जिससे उन्हें जगह जगह नहीं जाना पड़े। नूपुर शर्मा के वकील मनिंदर सिंह ने कहा कि उनकी मुवक्किल की जान को खतरा है उन्हें कई जगहों से धमकियां मिल रही हैं ।
ये भी पढ़ें – Andaman घूमना चाहते हैं? सितम्बर – अक्टूबर में IRCTC के साथ बनाइये प्लान
सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर के वकील की बात सुनने के बाद कहा कि हम आपके क़ानूनी विकल्पों को बरक़रार रखना चाहते हैं , हम ये नहीं चाहते कि आपको हर अदालत में जाना पड़े। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान अजमेर शरीफ दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती के उस बयान पर भी संज्ञान लिया जिसमें उसने वीडियो बनाकर नूपुर का सर काटकर उसे देने वाले को अपना घर देने की बात कही थी इसके अलावा और भी ऐसे बयानों पर भी संज्ञान लिया गया जिसमें नूपुर को जान से मारने की धमकियाँ दी गई हैं।
ये भी पढ़ें – जब डॉगी को लगी आइसक्रीम की तलब, वीडियो देखकर हो जाएंगे लोटपोट
Adv Maninder Singh appearing for Nupur Sharma submits that there are serious threats to her life.
Bench while dictating the order also took notes of Salman Chishti, viral statement killing the petitioner. Court also noted that a man from UP also threatened to behead petitioner.— ANI (@ANI) July 19, 2022
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

