र‍िटायर कर्मचार‍ियों को बड़ी राहत, जल्द होगा राशि का भुगतान, मिलेगा पेंशन का लाभ

7th pay commission

demo pic

मुरादाबाद, डेस्क रिपोर्ट। रेलवे कर्मचारियों (Railway Employee) के लिए खुशखबरी है। एक तरफ 11 लाख कर्मचारियों को 78 दिन के बोनस के रुप में 18000 रुपए मिलने जा रहे है, वही दूसरी तरफ रिटायर होने वाले कर्मचारियों का पैसा अनापत्ति पत्र के नाम पर नहीं रोका जाएगा, बल्कि 3-4 दिन के अंदर ही सभी राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़े..कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, अब 60 साल में होंगे रिटायर, सीएम ने दिए संकेत, रिटायरमेंट एज पर अपडेट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में उत्तर रेलवे महाप्रबंधक आशुतोष गंगल और नार्दर्न रेलवे मैंस यूनियन के प्रतिनिधियों की बड़ौदा हाउस में बैठक हुई थी, जिसमें कहा गया था कि परिचालन व वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर किसी एक मद भुगतान रोक किया जाता है और कर्मचारियों से कहा जाता है कि उत्तर रेलवे मुख्यालय से लेखा विभाग से अनापत्ति पत्र आने के बाद रोकी गई राशि का भुगतान कर किया जाएगा।

बैठक में यूनियन द्वारा यह भी बताया गया कि यह राशि 50000 से 2 लाख रुपये तक होती है,ऐसे में अधिकांश सेवानिवृत कर्मचारियों का पांच साल बाद अनापत्ति पत्र आता है, जिसके चलते भुगतान अटक रहता है और अगर यह जल्दी भी आ जाता है तो डीआरएम ऑफिस के चक्कर लगाने पडते है। इन बातों पर विचार करने के बाद महाप्रबंधक ने बिना अनापत्ति पत्र के भी भुगतान करने पर सहमति जताई।

यह भी पढ़े..Bank Holiday 2022: अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, कई काम होंगे प्रभावित! चेक करें पूरी लिस्‍ट

महाप्रबंधक आशुतोष गंगल के निर्देश के बाद उत्तर रेलवे मुख्यालय ने कर्मचारियों को राहत देते हुए आदेश भी जारी कर दिया है कि रिटायर होने वाले कर्मचारियों का पैसा अनापत्ति पत्र के नाम पर नहीं रोका जाएगा, केवल 50000 रुपये रोका जाएगा।इसके बाद भी अगर 4 माह के अंदर अनापत्ति पत्र नहीं मिलता है तो रेलवे प्रशासन तत्काल रोकी गई राशि का भुगतान कर देगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews