शिक्षकों-कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, वेतन भुगतान पर बड़ी अपडेट, अधिकारियों को जारी हुए ये निर्देश, अब समय पर मिलेगी सैलरी

केके पाठक ने सभी डीईओ को आदेश दिए है कि सभी शिक्षकों की सैलरी का भुगतान एक से लेकर पांच तारीख के बीच कर दिया जाए ।इस आदेश के बाद करीब छह लाख शिक्षकों को हर महीने की पहली तारीख को वेतन मिल जाएगा।
salary news

Bihar Employees Teacher Salary : बिहार के शिक्षा विभाग के लाखों शिक्षकों और कर्मियों के लिए अच्छी खबर है। सैलरी के भुगतान पर नया अपडेट सामने आया है। अब हर महीने की सैलरी का भुगतान 1 से 5 तारीख के बीच कर दिया जाएगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी और कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देश दिए है।

हर महीने की 1 से 5 तारीख के बीच हो वेतन का भुगतान

दरअसल, बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी और कार्यक्रम पदाधिकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर वेतन संबंधित समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आदेश दिए कि सभी शिक्षकों की सैलरी का भुगतान एक से लेकर पांच तारीख के बीच कर दिया जाए ।इस आदेश के बाद करीब छह लाख शिक्षकों को हर महीने की पहली तारीख को वेतन मिल जाएगा। इस काम में लापरवाही पर जिलों के DEO और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी( स्थापना) के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।

हर माह 20 तारीख से शुरू हो वेतन भुगतान संंबंधी प्रक्रिया

पाठक ने सभी जिला के शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया कि इस संदर्भ में पहले ही सभी तरह की तैयारी पूरी कर लें और वेतन संबंधी मांग समय पर विभाग को भेज दिया जाए।इसको लेकर प्रत्येक महीने की 20 तारीख से लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से शिक्षकों के वेतन विपत्र को 25 तारीख तक जिला में मंगवा लिया जाए और फिर 29 से 30 तारीख तक सभी शिक्षकों के वेतन के लिए एडवाइज को बैंक में जमा कर दिया जाए, ताकि हर महीने की पहली तारीख को शिक्षकों को वेतन मिल सके और उन्हें इंतजार ना करना पड़े।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews