कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द खाते में पहुंचेगी ग्रेच्युटी और अन्य एरियर्स की राशि, निर्देश जारी

cpc

हल्द्वानी, डेस्क रिपोर्ट। उत्तराखंड के रोडवेज के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। हाईकोर्ट में मामला पहुंचने और मुख्यालय के निर्देश के बाद ग्रेच्युटी और अर्जित अवकाश का भुगतान मिलना शुरू हो गया है, इसके लिए मुख्यालय से साढ़े 19 करोड़ का बजट दिया गया है।इसके तहत 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के सीधा खाते में पैसा भेजा जा रहा हैं। जिन कर्मचारियों का निधन हो चुका है उनके परिजनों से वारिसतन प्रमाण लेकर तुरंत भुगतान किया जा रहा है। जल्द ही सभी कर्मचारियों के खाते में पैसा पहुंच जाएगा।

यह भी पढ़े.. पत्नी को 60 की उम्र के बाद हर महीने मिलेगी 45000 पेंशन, जानें क्या है सरकार की स्कीम

दरअसल, परिवहन निगम द्वारा लंबे समय से सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों को भुगतान नहीं किया गया था, जिसके बाद नाराज कई कर्मचारी मामले को लेकर हाईकोर्ट पहुंच गए थे।इसके बाद 25 मई को मुख्यालय ने सभी रीजन को भुगतान के लिए बजट मुहैया कराने के साथ जल्द से जल्द सभी मामलों का निपटारा करने के निर्देश दिए।इसके बाद से ही कर्मचारियों के खाते में पैसा पहुंचना शुरू हो गया है।

यह भी पढ़े.. PM Kisan: किसानों के लिए बड़ी खबर, अब जुलाई तक उठा सकेंगे ये लाभ, घर बैठे भी निकाल सकेंगे पैसे

इसके लिए मुख्यालय से साढ़े 19 करोड़ का बजट दिया गया है।खास बात ये है कि नैनीताल रीजन में अधिकांश मामलों का निपटारा हो चुका है।इसका लाभ परिवहन निगम को भी मिल रहा है, क्योंकि इस निर्देश के बाद रोडवेज को पूर्व समितियों से लिए गए लोन का पैसा वापस मिल रहा है। वही  भुगतान के वक्त ऋण प्रकरण का निस्तारण भी किया जा रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews