पत्नी को 60 की उम्र के बाद हर महीने मिलेगी 45000 पेंशन, जानें क्या है सरकार की स्कीम

pension news

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। Pension Scheme: अगर आप पत्नी के भविष्य को लेकर चिंतित है और चाहते है कि इस महंगाई के दौर में उसे भी रिटायरमेंट के बाद एक निश्चित राशि मिलती रहे तो यह खबर आपके काम की है।आप नेशनल पेंशन स्‍कीम (National Pension Scheme) में निवेश कर ना सिर्फ उसका भविष्य सिक्योर कर सकते है बल्कि उसे आत्मनिर्भर भी बना सकते है। NPS अकाउंट पत्नी को 60 साल की उम्र में एकमुश्‍त रकम देगा वही हर महीने पेंशन का फायदा भी मिलेगा।

यह भी पढ़े.. PM Kisan: किसानों के लिए बड़ी खबर, अब जुलाई तक उठा सकेंगे ये लाभ, घर बैठे भी निकाल सकेंगे पैसे

NPS अकाउंट से आप यह भी तय कर सकते हैं कि आपकी पत्नी को हर महीने कितनी पेंशन मिले।इस योजना में आप अपनी सुविधानुसार NPS खाते में हर महीने या सालाना पैसा जमा कर सकते हैं। इस योजना के तहत पत्नी के नाम पर 1,000 रुपये से NPS खाता खोल सकते हैं।  खास बात ये है कि यहां निवेश करना ना सिर्फ सुरक्षित है बल्कि अच्‍छा रिटर्न और टैक्स भी मिलता है।यही कारण है कि इसमें ज्यादातर सरकारी और प्राइवेट सेक्टर से जुड़े कर्मचारी निवेश करते है, ताकी रिटायमेंट के बाद एक निश्चित रकम उन्हें मिलती रहे।

यह भी पढे..कर्मचारियों को फिर मिल सकती है बड़ी सौगात, सैलरी में होगा 40000 से ज्यादा का इजाफा, जानें कैसे?

उदाहरण से समझिए- वर्तमान में अगर आपकी पत्नी 30 साल की हैं और आप उनके NPS अकाउंट में हर महीने 5000 रुपए का निवेश करते हैं। अगर उनको निवेश पर सालाना 10 फीसदी रिटर्न मिलता है तो 60 साल की उम्र में उनके अकाउंट में कुल 1.12 करोड़ रुपए होंगे। इसमें से लगभग 45 लाख रुपए वापस मिल जाएंगे, साथ ही साथ हर महीने 45,000 रुपए के आसपास पेंशन का भी लाभ मिलेगा।

आपको कितनी पेंशन मिलेगी?

  • आयु – 30 वर्ष
  • कुल निवेश अवधि – 30 वर्ष
  • मासिक योगदान – 5,000 रुपये
  • निवेश पर अनुमानित रिटर्न – 10%
  • कुल पेंशन फंड – 1,11,98,471 रुपये मैच्योरिटी पर निकाले जा सकते हैं।
  • मासिक पेंशन – 44,793 रुपये
  • अनुमानित एन्युटी रेट 8 फीसदी – 67,19,083 रुपये।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews