ममता बनर्जी को नरोत्तम मिश्रा ने दिया बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता आलोक दास सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल

डिप्टी सीएम

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पश्चिम बंगाल में चार चरणों का मतदान हो जाने के बाद ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) को एक और बड़ा झटका लगा है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र (Narottam Mishra) के सामने टीएमसी (TMV) के वरिष्ठ नेता आलोक दास (Alok Das) सहित सैकड़ों कार्यकर्ता बीजेपी (BJP) में शामिल हो गए हैं।

ये भी देखिये – ममता बनर्जी की चुनाव आयोग से मांग- “बचे हुए चार चरण के चुनाव एक साथ कराएं”

बता दें कि पश्चिम बंगाल में चार चरण के चुनाव होने बाकी है। इसी बीच जिला पश्चिम वर्धमान की जमुरिया विधानसभा से टीएमसी को बड़ा झटका लगा है। नरोत्तम मिश्रा की अगुवाई में यहां तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक दास ने बीजेपी जॉइन कर ली। डॉ नरोत्तम मिश्र ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर जमुरिया विधानसभा भाजपा प्रत्याशी तपस राय भी उपस्थित रहे। आलोक दास के साथ बड़ी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता भी बीजेपी में शामिल हुए। इस मौके पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि टीएमसी में भगदड़ का माहौल है। मैं आलोक दास एवं उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं का खुले दिल से स्वागत करता हूं कि आप सभी राष्ट्रहित की विचारधारा के साथ लगातार जुड़ रहे हैं। उन्होने कहा कि बीजेपी मोदीजी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत के साथ पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने जा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews