ममता बनर्जी की चुनाव आयोग से मांग- “बचे हुए चार चरण के चुनाव एक साथ कराएं”

ममता बनर्जी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पश्चिम बंगाल में चार चरणों की वोटिंग हो चुकी है और चार चरण बाकी है। इस बीच कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने चुनाव आयोग (Election Commission) से मांग की है कि होने वाले चार चरणों के चुनाव एक साथ कर लिये जाएं।

ये भी देखिये – केंद्र का बड़ा फैसला, एएसआई के तहत आने वाले मॉन्यूमेंट्स और म्यूजियम 15 मई तक बंद

बता दें कि कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए बंगाल चुनाव आयोग ने एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में सभी दलों से बाकी बचे हुए चरणों के मतदान को लेकर रायशुमारी की जाएगी। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने एक ट्वीट करते हुए कहा है कि “बढ़ते संक्रमण को देखते हुए हमने पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में मतदान कराने का कड़ा विरोध किया था। एक बार फिर कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए हम चुनाव आयोग से बचे हुए चरणों की वोटिंग एक बार में कराने की मांग करते हैं।” हालांकि चुनाव आयोग पहले ही कह चुका है कि बचे हुए चार चरण के चुनाव एक बार में कराना संभव नहीं हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews