Maharashtra Politics: NCP छोड़ शिंदे सरकार में शामिल हुए अजीत पवार, डिप्टी CM पद की ली शपथ

Maharashtra Politics

Maharashtra Politics News: महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। एनसीपी का दामन छोड़ अजीत पवार ने एकनाथ शिंदे सरकार में अपने समर्थक विधायकों के साथ एंट्री ले ली है। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह रखा गया जहां अजीत पवार को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई गई।

पवार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस मौजूद थे। बताया जा रहा है कि शरद पवार द्वारा लिए गए विपक्ष एकता के निर्णय और दो कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने से अजीत नाराज चल रहे थे। यही वजह रही कि राज्यपाल के समक्ष वो शिंदे सरकार में शामिल हुए।

महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल

महाराष्ट्र की राजनीति में इस वक्त बड़ी हलचल दिखाई दे रही है। सूत्रों से मिली खबरों के मुताबिक एनसीपी नेता अजीत पवार ने एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल होने की तैयारी कर ली है और वह आज ही शपथ ले सकते हैं। एनसीपी के 53 विधायकों में से 29 का समर्थन अजीत पवार के साथ है और बताया जा रहा है कि वह नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे देंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजीत पवार को डिप्टी सीएम का पद दिया जा सकता है और यह कहा जा रहा है कि छगन भुजबल भी मंत्री पद संभाल सकते हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समय राजभवन में मौजूद हैं और देवेंद्र फडणवीस का इंतजार किया जा रहा है।

अजित पवार पहुंचे राजभवन

1 जुलाई को महाराष्ट्र के नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार के आवास पर पार्टी के नेताओं की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल, दिलीप वालसे पाटिल, धनंजय मुंडे, दौलत दौराडा समेत कई नेता शामिल हुए थे। बैठक खत्म होने के बाद अजीत पवार राजभवन के लिए निकल गए थे।

प्रफुल्ल पटेल पहुंचे राजभवन

अजीत पवार के राजभवन पहुंचने के साथ गहमा गहमी का माहौल शुरु हो चुका है और धीरे-धीरे कर उनके समर्थक विधायक भी राजभवन पर जुटने लगे हैं। जो तस्वीर सामने आ रही है उसमें प्रफुल्ल पटेल भी दिखाई दे रहे हैं, जो वर्तमान में एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। पिछले ही महीने सुप्रिया सुले के साथ दो कार्यकारी अध्यक्ष पार्टी द्वारा तय किए गए थे। बताया जा रहा है कि अजीत पवार  के करीबी विधायकों को मंत्री पद दिया जा सकता है। बड़ी हलचल के बीच डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस के आवास पर बीजेपी नेताओं की एक बैठक का दौर चल रहा है।

इन्हें मिल सकता है मंत्री पद

अजीत पवार के करीबी विधायकों में हसन मुशरिफ, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे, दिलीप वालसे पाटील, अनिल भाईदास पाटील, बाबूराव आत्राम, आदिति तटकरे को मंत्री पद दिया जा सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews