हजारों पेंशनरों के लिए बड़ी अपडेट, 15 जनवरी से पहले पूरा करें ये काम, खाते में आएगी इतनी पेंशन, जानें प्रक्रिया

pensioners pension

Pensioners Pension 2023: उत्तर प्रदेश के हजारों पेंशनरों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। यूपी सरकार ने महिला कल्याण विभाग के अधीन संचालित पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना के लिए आधार का प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिया है, ऐसे में जिन पेंशनरों ने अबतक प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे 15 जनवरी तक करवा लें अन्यथा राशि ट्रांसफर नहीं की जाएगी।

हाथरस में 27698 लाभार्थियों में से 22997 ने आधार प्रमाणीकरण करवा लिया है, लेकिन कुल 4701 का होना बाकी है, जो निराश्रित महिलाएं विधवा पेंशन का लाभ ले रहीं हैं, वह 15 जनवरी तक आधार का प्रमाणीकरण करा लें, वरना उनकी पेंशन का पैसा एकाउंट में नहीं पहुंचेगा।पेंशनर्स बैंक पासबुक, आधार कार्ड तथा मोबाइल नंबर के साथ नजदीकी जनसुविधा केंद्र या निजी इंटरनेट द्वारा एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल पर लॉगिन करते हुए अथवा जिला प्रोबेशन कार्यालय के कमरा संख्या एक में उपस्थित होकर प्रमाणीकरण करा लें, अन्यथा उनकी पेंशन बंद हो जाएगी।

हाथरस के जिला प्रोबेशन अधिकारी का कहना है कि उत्तर प्रदेश शासन स्तर से महिला कल्याण विभाग के अधीन संचालित निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत पेंशन पाने वाले लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए 15 जनवरी लास्ट डेट है, जिन पेंशनरों की प्रक्रिया पूरी नहीं है उनकी पेंशन रोक दी गई है। जब तक आधार प्रमाणीकरण नहीं कराया जाएगा, तब तक पेंशन का भुगतान नहीं किया जाएगा।

छग में 31000 पेंशनरों की पेंशन अटकी

यूपी के अलावा छत्तीसगढ़ में भी आधार अपडेट ना होने के कारण दुर्ग जिले के 31399 पेंशनधारकों को 3 महीने की पेंशन अटक गई है।चुंकी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए राज्य सरकार ने प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिया है। आधार अपडेट कराने के बाद बैंक में केवाईसी भी कराना अनिवार्य है, तभी उनके खाते में पेंशन की राशि आहरित होगी। निगम मुख्यालय और जोन ऑफिस के लोकसेवा केंद्रों में आधार अपडेट करवा सकते हैं। वार्डों में लग रहे शिविर में भी आवेदन कर सकते हैं। आधार अपडेट कराने के लिए मोबाइल लेकर जाना जरूरी है। ओटीपी आएगा और जानकारी अपडेट कर ली जाएगी।

आधार अनिवार्य, कलेक्टर के निर्देश जारी

बता दे कि बीते महीनों ही समाज कल्याण विभाग ने आधार अपडेट मामले की सूचना सभी कलेक्टरों को दे दी थी। सूचना के बाद कलेक्टर ने सभी निकायों के अधिकारियों को पत्र लिखा और सभी नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों से कहा है कि ऐसे पेंशन हितग्राही जिनका आधार कार्ड 10 वर्ष पहले बना हो या 10 वर्ष पहले अपडेट हुआ हो, उनका आधार कार्ड अपडेट कराया जाए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews