‘लोग जानते हैं, किसको कब गिराना है’ बोलते ही खुद गिर पड़े कांग्रेस प्रत्याशी, वीडियो वायरल

mashkoor-usmani

नई, दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट| बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) में अलग अलग रंग देखने को मिल रहे हैं| जिसके वायरल वीडियो सुर्खियां बटोर रहे है| इस बीच सोशल मीडिया पर कांग्रेस प्रत्याशी (Congress Candidate) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा हैं|

दरअसल, दरभंगा के जाले में चुनावी सभा करने के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार मशकूर अहमद उस्मानी का मंच टूट गया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है| वायरल हो रहे इस वीडियो में कांग्रेस उम्मीदवार कह रहे हैं कि ‘लोकतंत्र में जनता सब जानती है, किसको कब उठाना है और किसको कब गिरा देना है’, ऐसा कहने के ठीक बाद उस्मानी खुद गिर पड़े| उनका मंच टूट कर गिर गया| उनके साथ उनके समर्थक भी गिर गए। उस्मानी का मुकाबला भाजपा के दिवेश कुमार के साथ है। जाले को टिकट दिए जाने के बाद भी काफी विवाद हुआ था।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर मामले से वे चर्चा में आए थे। इस बार मंच टूटने की वजह से उनका वीडियो वायरल हो रहा है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है| लोग तंज कसते हुए कह रहे हैं कि नेताजी के बोलते ही प्रमाण भी मिल गया|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews