
IPS Transfer In Bihar : बिहार में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की नीतिश कुमार सरकार ने आज मंगलवार 3 दिसंबर को 7 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। गृह विभाग ने आरक्षी शाखा की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है।
राज्य सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 1994 बैच के आइपीएस कुंदन कृष्णन को बिहार पुलिस का एडीजी (मुख्यालय) बनाया गया है। इनके साथ ही आतंकवाद निरोधक दस्ता के एडीजी पंकज दराद को एडीजी (विधि व्यवस्था) की नयी जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
Bihar IPS Transfer List
- दिल्ली से लौटते ही चर्चित आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन को अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) बनाया गया है।
- जितेंद्र सिंह गंगवार को महानिदेशक (मुख्यालय) के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वे पूर्ण रूप से डीजी (नागरिक सुरक्षा) की जिम्मेदारी संभालेंगे।
- विवेक कुमार को भागलपुर डीआईजी की कमान सौंपी गई है।
- भागलपुर, पूर्वीय क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक विवेकानंद को विशेष कार्य बल, पटना में उपमहानिरीक्षक पद की जिम्मेदारी दी गई है।
- 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी पंकज दराद अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था) बनाया गया है। वह विशेष निगरानी इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक भी रहेंगे।
- अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था) के पद पर तैनात संजय सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) पद की जिम्मेदारी दी गई है।
- 2001 के आईपीएस अधिकारी शालीन को आतंकवाद निरोधक दस्ता का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। हालांकि वह अगले आदेश तक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में महानिरीक्षक पद पर अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

