Bill Gates met PM Modi: बिल गेट्स ने पीएम मोदी से की मुलाकात, हेल्थ सेक्टर, AI और एग्रीकल्चर पर की गई चर्चा, पढ़े खबर

Bill Gates met PM Modi: बिल गेट्स ने पीएम मोदी से की मुलाकात, हेल्थ सेक्टर, AI और एग्रीकल्चर पर की गई चर्चा, पढ़े खबर

Bill Gates met PM: दुनिया में आ रहे बड़े बदलावों को लेकर साथ ही स्थापित हो रहे AI के दौर को लेकर आज प्रधानमंत्री मोदी और माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स की मुलकात हुई है। दोनों के बीच इस दौरान कई और बदलाव व भविष्य की जरूरतों पर चर्चा हुई। दरअसल बिल गेट्स भारत दौरे पर हैं। जिसके चलते दोनों के बीच दिल्ली में यह मुलाकात हुई है।

— Bill Gates (@BillGates) February 29, 2024

बिल गेट्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर दी जानकारी:

जानकारी के अनुसार इस मुलाकात के बारे में बिल गेट्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर जानकारी देते हुए लिखा है की, “प्रधानमंत्री मोदी से मिलना हमेशा प्रेरणादायक होता है। उनके साथ चर्चा करने के लिए बहुत कुछ था। हमने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), वूमन-लेड डेवलपमेंट, DPI (इनकम), एग्रीकल्चर, हेल्थ और क्लाइमेट एडॉप्टेशन में इनोवेशन और ‘दुनिया भारत से क्या सीख सकता है’ पर चर्चा की।”

क्या बोल पीएम मोदी ?

जबकि इस मुलाकात को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर जानकारी दी। दरअसल इस दौरान प्रधानमंत्री ने बिल गेट्स की गई मुलाकात को ‘वंडरफुल’ बताया। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा की, “हमेसा उन सेक्टर के बारे में चर्चा करने में खुशी होती है, जो हमारे प्लानेट के हित में हैं और दुनिया भर में लाखों लोगों को सशक्त बनाने वाले हैं।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews