BJP ने उप चुनावों के लिए घोषित किये उम्मीदवार, इस भोजपुरी सुपर स्टार को टिकट

bjp

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। लोकसभा की 2 और विधानसभा की 7 सीटों पर होने वाले उप चुनावों के लिए BJP ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा के केंद्रीय कार्यालय से जारी सूची में त्रिपुरा से सीएम माणिक साहा, उत्तर प्रदेश से भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार दिनेश लाल यादव “निरहुआ” जैसे चर्चित चेहरे शामिल हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने आज विधानसभा (Assembly by-election 2022) और लोकसभा उप चुनावों (Lok Sabha by-election 2022) के लिए पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा की है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट से घनश्याम लोधी और आजमगढ़ लोकसभा सीट से भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव “निरहुआ” को टिकट दिया है।

ये भी पढ़ें – Twinkle khanna ने गिटार पर बजाई शाहरुख खान के गीत की धुन, कहा- ‘सीखने की कोई उम्र नहीं’

पार्टी ने त्रिपुरा की टाउन बोरडोवाली विधानसभा से मुख्यमंत्री प्रोफ़ेसर डॉ माणिक साहा, अगरतला से डॉ अशोक सिन्हा, सुरमा (अजा) से श्रीमती स्वप्न दास पॉल और जुबराजनगर विधानसभा सीट से श्रीमारी मालिना देबनाथ को उम्मीदवार बनाया है।

ये भी पढ़ें – अक्षय – मानुषी की जोड़ी का जलवा, Samrat Prithviraj फिल्म ने पहले दिन की करोड़ों की कमाई

भाजपा (Bharatiya Janata Party) ने आंध्रप्रदेश की आत्मकूर विधानसभा सीट से गुंदलपल्ली भरत कुमार यादव को प्रत्याशी बनाया है वहीं दिल्ली विधानसभा की राजिंदर नगर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए पार्टी ने राजेश भाटिया को मैदान में उतारा है। पार्टी ने झारखण्ड की मंदर (अजजा) सीट पर श्रीमती गंगोत्री कुजुर को टिकट दिया है।

ये भी पढ़ें – NPS : रिटायरमेंट के बाद मिलेगी हर महीने 51000 रुपए पेंशन, जानें नियम और पात्रता

यहाँ आपको बता दें कि आजमगढ़ सीट से पार्टी प्रत्याशी दिनेश लाला यादव “निरहुआ” को पार्टी ने रिपीट किया है।  2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव ने उन्हें हराया था।  2014 में भाजपा यहाँ से हारी थी , पार्टी प्रत्याशी रमाकांत यादव को मुलायम सिंह यादव ने हराया था।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews