BJP की महिला सांसद ने लगाये गंभीर आरोप, बोलीं- “राहुल गांधी मेरे काफी करीब आए और चिल्लाने लगे”, सभापति से की शिकायत

सांसद फान्गनॉन कोन्याक ने कहा आज जो हुआ है उसे देखकर बहुत दुःख हुआ, मैं एसटी हूँ, महिला हूँ उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिये था। 
phangnon konyak

BJP MP Phangnon Konyak serious allegations Rahul Gandhi : भाजपा के बुजुर्ग सांसद प्रताप सारंगी और एक अन्य भाजपा सांसद को धक्का देकर घायल करने के आरोप से घिरे राहुल गांधी पर अब भाजपा की एक महिला सांसद ने गंभीर आरोप लगाये हैं, उन्होंने राज्यसभा में कहा, राहुल गांधी मेरे काफी करीब आए और चिल्लाने लगे, इससे मैं असहज हो गई, उन्होंने सभापति जगदीप धनखड़ से इसकी शिकायत की है।

बाबा साहब अंबेडकर अपमान मामले पर आज संसद परिसर में जबरदस्त हंगामा हुआ, कांग्रेस ने कल की तरह आज एक बार फिर बाबा साहब की तस्वीर के साथ प्रदर्शन किया लेकिन आज कांग्रेस के प्रदर्शन के जवाब में भाजपा सांसदों ने भी प्रदर्शन किया, दोनों ही पार्टी के सांसद एक दूसरे से बाबा साहब का अपमान करने के लिए माफ़ी मांगने की मांग कर रहे थे इसी दौरान वो हुआ जो आज तक कभी नहीं हुआ।

राहुल पर धक्का देने के आरोप, BJP सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत ICU में भर्ती 

दरअसल मकर द्वार पर प्रदर्शन हो रहा था इसी दौरान राहुल गांधी और उनकी पार्टी के सांसद संसद में अन्दर जाने लगे वहां मौजूद भाजपा सांसदों ने उनको जाने से रोका इसी दौरान बताया जा रहा है कि धक्का मुक्की होने लगी और राहुल गांधी का धक्का एक भाजपा सांसद को लगा जिनके बगल में खड़े बुजुर्ग भाजपा सांसद प्रताप सारंगी गिर पड़े और उन्हें चोट लग गई, उनके साथ एक अन्य भाजपा सांसद मुकेश राजपूत को भी चोट लगी है दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है , दोनों ICU में भर्ती हैं।

मैं एसटी हूँ, महिला हूँ, राहुल गांधी को ऐसा नहीं करना चाहिये था 

इस घटनाक्रम के बाद जब राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो नगालैंड की भाजपा सांसद फान्गनॉन कोन्याक ने प्रदर्शन से जुड़ा एक गंभीर मुद्दा उठाया जो उनसे संबंधित था, फान्गनॉन कोन्याक ने कहा कि जब वो भाजपा सांसदों के साथ मकर द्वार पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल थी तब राहुल गांधी उनके काफी करीब आ गए और चिल्लाने लगे, मैं असहज हो गई। आज जो हुआ है उसे देखकर बहुत दुःख हुआ, मैं एसटी हूँ, महिला हूँ उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिये था।

सांसद फान्गनॉन कोन्याक ने सभापति धनखड़ को पत्र लिखकर की शिकायत 

सांसद फान्गनॉन कोन्याक ने राज्यसभा में अपनी बात रखने के बाद सभापति जगदीप धनखड़ को एक पत्र लिखकर इसकी शिकायत भी की है जिसमें उन्होंने लिखा है कि राहुल गांधी मेरे बहुत पास आ गए थे मुझे अच्छा नहीं लगा, मैंने  टोका तो चिल्लाने लगे, वो नारेबाजी करने लगे लगभग धमकी भरे अंदाज में खड़े हो गए, ऐसा नहीं है हम खुद को प्रोटेस्ट करने के लिए जवाब नहीं दे सकते लेकिन वो नियम में नहीं है,मुझे आपका संरक्षण चाहिए।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews