Video : BJP नेता ने दोस्त की पत्नी से पूछा “मुझसे Sex करोगी”, पति की मौजूदगी में दिया ऑफर

Video : BJP नेता ने दोस्त की पत्नी से पूछा “मुझसे Sex करोगी”, पति की मौजूदगी में दिया ऑफर

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ में BJP के एक पार्षद पर एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पार्षद उसके पति का दोस्त है और उसपर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। इतना ही नहीं उसने इसके लिए उसके पति तक को राजी कर लिया था।

इंदौर मामला: युवक पर एफआईआर दर्ज, पॉस्को एक्ट भी लगा

पार्षद के द्वारा दोस्त की पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने का यह मामला छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सिगमा क्षेत्र का है। बीजेपी के पार्षद सूर्यकांत ताम्रकार पर आरोप है कि वह 15 दिन पहले अपने दोस्त के घर पहुंचा और उसकी पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। उसने उससे यह भी कहा कि हमारा और आपका रिश्ता देवर भाभी का है और इसमें सब कुछ चलता है। इतना कहते ही महिला ने पार्षद को चप्पलों से पीटा दिया और अपने पति के ऊपर भी जमकर भड़की। हालांकि पति ने बाद में सफाई दी कि पार्षद पावरफुल है और उससे संबंध बनाए रखना जरूरी है। इसके बाद पत्नी ने पति से संबंध खत्म करने की बात कही और कहा कि तुम कैसे पति हो कि ऐसे व्यक्ति घर में आ जाते हैं।

इस घटना के करीब एक पखवाड़े बाद पार्षद ने एक बार फिर दोस्त की पत्नी को मैसेज भेजकर शारीरिक संबंध बनाने का आमंत्रण दिया। इसके बाद महिला अपनी एक महिला दोस्त के साथ पार्षद की दुकान पर पहुंची और उसने आरोपी की पिटाई की कोशिश की। लेकिन पार्षद और उसके दोस्त ने महिला को ही पीटना शुरू कर दिया और जमकर उसकी पिटाई की। उसके बाद पार्षद भाग निकला। हालांकि उसके दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पार्षद की जोरों से तलाश जारी है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews