बीजेपी विधायक इस दल में हो सकते है शामिल, अटकलें तेज, फोटो वायरल

bjp

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election ) से पहले नेताओं का दल बदलने का सिलसिला तेजी से जारी है। आए दिन नेता मौके की नजाकत देखकर पाला बदल रहे है। अब बीजेपी विधायक राकेश राठौर (BJP MLA Rakesh Rathor) के सपा में जाने की अटकलें तेज हो गई है। सपा सुप्रिमो और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से राकेश राठौर की मुलाकात की फोटो वायरल होने के बाद इन बातों को बल मिला है।

यह भी पढ़े.. MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द मिलेगा डीए का तोहफा, भेजा प्रस्ताव

आगामी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों से पहले विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) भाजपा में सेंध लगाने की तैयारी में है।इसी कड़ी में रविवार को सीतापुर की सदर विधानसभा सीट बीजेपी विधायक राठौर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से मुलाकात करने पहुंचे थे और दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई। इसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल (Photo Viral) हुई है,इसके बाद से ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

/u Cabinet Meeting: शिवराज कैबिनेट बैठक आज, इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

राकेश राठौर वही बीजेपी विधायक है जो कई बार अपनी तीखें बयानों से योगी सरकार को कटघरे में खड़ा कर चुके है। अगर राठौर सपा में शामिल होते है तो यह भाजपा के लिए बड़ा झटका साबित होगी, क्योंकि अगले साल विधानसभा चुनाव होने है और सीतापुर विधानसभा सीट से पार्टी कमजोर हो सकती है।इतना ही नहीं इस मुलाकात के बाद समाजवादी पार्टी ने नेताओं ने दावा किया कि भाजपा के आठ विधायक राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सम्पर्क में हैं और कभी भी भाजपा छोड़ सकते हैं।

बीजेपी विधायक

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews