बीजेपी सांसद और केन्द्रीय मंत्री दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

बीजेपी सांसद

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बीजेपी सांसद (BJP MP) और केंद्रीय राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) कोरोना के शिकार हो गए है। बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो की दूसरी बार रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।वही उनकी पत्नी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह जानकारी बीजेपी सांसद ने खुद ट्वीट कर दी है।

यह भी पढ़े.. दिल्ली में एक सप्ताह के लिए बढ़ा लॉक डाउन, 3 मई तक रहेगा प्रतिबन्ध लागू

बाबुल सुप्रियो ने ट्वीट कर लिखा है कि मैं और मेरी पत्नी दोनों कोरोना पोजिटिव पाये गए हैं। मैं दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। यह दुख की बात है कि मैं आसनसोल में मतदान नहीं कर पाऊंगा। 26 तारीख को होने वाले मतदान के लिए मुझे सड़क पर उतरने की भी जरूरत थी जहां तृणमूल कांग्रेस के हताश गुंडों ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव में बाधा डालने के लिए आतंक फैला रखा है।

वहीं अपने दूसरे ट्वीट में बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो ने लिखा कि मैंने टीएमसी (TMC) की टेरर मशीनरी को 2014 से ही अच्छे से संभाला है। उन्होंने लिखा कि मैं अपने रूम से ही अपना कर्तव्य निभाउंगा और अपने प्रत्याशियों की मानसिक रूप से हर जगह मदद करूंगा, जिससे 9 में से 9 सीटें जीती जा सकें।

यह भी पढ़े.. कोरोना पर नरोत्तम मिश्रा का बयान- पीएम मोदी ने तैयार की कार्य योजना, दिया जा रहा मूर्त रूप

आपको बता दे कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Election 2021) के सातवें चरण में सोमवार 26 अप्रैल 2021 को आसनसोल जिले की 9 सीटों पर मतदान होने है और बीजेपी सांसद आसनसोल लोकसभा सीट (Asansol Lok Sabha seat) से ही सांसद हैं, ऐसे में वे अब मतदान नहीं कर पाएंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews