बीजेपी सांसद की संदिग्ध हालात में मौत, सीएम शिवराज ने दी श्रद्धांजलि

bjp

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र के बीजेपी सांसद रामस्‍वरूप शर्मा (ram swaroop sharma) का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि दिल्‍ली के राममनोहर लोहिया अस्‍पताल के पास स्थित अपने आवास में उन्होने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी के मुताबिक वो पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे लेकिन अब उनके स्वास्थ्य में सुधार आ रहा था। इसी बीच उनके निधन की खबर आई है।

जानकारी के अनुसार अपने दिल्ली निवास पर 62 साल के बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा का शव फंदे से लटका मिला। अपनी बीमारी के कारण वो पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में भी चल रहे थे। इससे पहले खबर आई थी कि राममनोहर लोहिया अस्पताल में बीमारी के कारण उनकी मौत हुई है। लेकिन अब जानकारी आ रही है कि उन्होने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। उनके निधन के बाद आज होने वाली बीजेपी संसदीय दल की बैठक रद्द कर दी गई है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन पर ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होने लिखा है कि हमारे वरिष्ठ साथी श्री राम स्वरूप शर्मा जी के निधन से बहुत दुख पहुंचा है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को ये दुख सहन करने की शक्ति दे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews