Rajasthan BJP Candidate List : राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची की घोषणा कर दी है। इस सूची में भाजपा ने 58 उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है। वहीं भाजपा ने इस सूची में कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता और प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ भी उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने गहलोत की विधानसभा सीट सरदारपुरा से डॉ महेंद्र सिंह राठौड़ को टिकट दिया है।

बागी उम्मीदवारों को मिला टिकट

बता दें कि बीजेपी ने एक दिन बाद पहले पार्टी में शामिल हुए सुभाष मील को खंडेला, उदय लाल डांगी को वल्लभनगर और दर्शन सिंह गुर्जर को करौली से उम्मीदवार बनाया है। वहीं पार्टी ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आने वाली सुमित्रा पूनियां को भी टिकट दिया है।

भाजपा ने 182 सीटों पर अपने प्रत्याशी के नामों की घोषणा

गौरतलब है कि भाजपा ने इससे पहले दो सूची जारी कर कुल 124 उम्मीदावारों के नाम का ऐलान कर दिया है। इस तीसरी लिस्ट के बाद प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों में से कुल 182 सीटों पर अपने प्रत्याशी के नामों की घोषणा कर दी है। अभी शेष 18 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होना बाकी है।

यहाँ देखें सूची