पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर में TMC नेता के घर पर हुआ बम धमाका, तीन की मौत, 2 घायल

पहाड़ी पर बम पटकते युवकों का वीडियो VIRAL, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

सांकेतिक तस्वीर

West Bengal News : पश्चिम बंगाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां पूर्वी मेदिनीपुर में जबरदस्त बम धमाका हुआ है। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोगों के घायल होने की खबर है। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, धमाका TMC नेता के घर पर हुआ है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

एएनआई रिपोर्ट के मुताबिक

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, धमाका भूपति नगर थाना इलाके के अर्जुन नगर में टीएमसी के बूथ अध्यक्ष राजकुमार मन्ना के घर पर हुआ है। जिसमें मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। धमाके की वजह का पता नहीं चल सका है। वहीं, पुलिस ने तीन शवों को बरामद कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

मामले में पुलिस अधिकारी का कहना है कि अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है और वारदात महज एक हादसा था या साजिश इसका पता लगाया जा रहा है। जल्द-ही इस कड़ी को सुलझा लिया जाएगा। फिलहाल, इस धमाके के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

भाजपा नेताओं ने कही ये बातें

दरअसल, आज पूर्वी मेदिनीपुर के कांथी में सीएम ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी की रैली होनी है जो कि भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी का गढ़ है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में मृतकों में टीएमसी नेता राजकुमार मन्ना भी शामिल हैं। वहीं, इस मामले में भाजपा के नेताओं का कहना है कि टीएमसी नेताओं के घर बम बनाया जा रहा था, तभी ये धमाका हो गया।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews