मदर्स डे पर बॉलीवुड सेलेब्स ने यूं शेयर किये अपने जज्बात

मदर्स डे पर बॉलीवुड सेलेब्स ने यूं शेयर किये अपने जज्बात

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। आज मदर्स डे (Mothers day) है। यूं तो हर दिन ही मां के नाम होता है लेकिन आज का दिन उन्हें समर्पित है। इस दिन हर कोई अपनी मां को याद कर रहा है, उनके साथ अपनी यादें ताजा कर रहा है और उनके प्रति अपनी भावनाएं जाहिर कर रहा है। बॉलीवुड सितारों ने भी इस मौके पर अपने जज्बातों का इजहार किया।

जेपी नड्डा से मिलेंगे जयंत मलैया, बताएंगे दमोह उपचुनाव में हार के कारण

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है ‘हर दिन मदर्स डे है।’ इस वीडियो में दिखाया है कि किस तरह एक चिड़िया अपने अंडों को बचाने की खातिर अपनी जान की परवाह भी नहीं करती।

https://twitter.com/SrBachchan/status/1391293987688906752?s=20

वहीं सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहने वाली शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty) ने अपनी फैमिली की तस्वीर पोस्ट की है। इसमें उनके साथ उनकी मां, सासु मां और दोनों बच्चे हैं। उन्होने लिखा है कि ‘मेरे जीवन में हर कदम पर मां ने मुझे राह दिखाई है। हमेशा उनकी आभारी हूं। सारी मांओं को हैप्पी मदर्स डे।’

मिस यूनिवर्स रह चुकी सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने भी अपनी मां और दोनों बेटियों के साथ एक परफेक्ट फैमिली पिक्चर शेयर की है। बता दें कि सुष्मिता सेन ने बेटियों को गोद लिया है और उनके बीच की बॉन्डिंग बहु मजबूत है। वहीं वो अपनी मां के भी काफी करीब है। उन्होने भी सभी को मदर्स डे पर शुभकामनाएं दी हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews