Bomb Threat: ईरान के पैसेंजर विमान में बम होने की सूचना, सुरक्षा एजेंसी अलर्ट

Bomb Threat: ईरान के पैसेंजर विमान में बम होने की सूचना, सुरक्षा एजेंसी अलर्ट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट | ईरान के पैसेंजर विमान में बम (Bomb Threat) होने की सूचना मिली है। बता दें कि इस खबर के बाद अलर्ट जारी कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों को प्लेन में बम (Bomb Threat) होने की जानकारी मिली थी साथ ही प्लेन को दिल्ली में लैंड करने की अनुमति नहीं प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें – Tamannaah Bhatia ने गोल्डन डीपनेक गाउन में करवाया बोल्ड फोटोशूट

वहीं, इस खबर के मिलते ही विमान में अफरा-तफरी मच गई है। सभी को बम फटने का डर सताने लगा है। यह घटना के बाद सभी सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हो गई है और घटना पर कड़ी नजर बनाए हुए है। फिलहाल, यह यात्रियों से भरा प्लेन चीन लैंड कर सकता है।

यह भी पढ़ें – UP Weather: 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, जानें विभाग का पूर्वानुमान

न्यूज एजेंसी एएनआई ने जानकारी दी है कि, ईरान के तेहरान से चीन के ग्वांगझू के रास्ते में जाते हुए महान एयर ने दिल्ली हवाई अड्डे के ATC से संपर्क किया और दिल्ली में तत्काल लैंडिंग के लिए अनुमति मांगी। दिल्ली ATC ने विमान को जयपुर जाने का सुझाव दिया लेकिन विमान के पायलट ने मना कर भारतीय हवाई क्षेत्र छोड़ दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बम की धमकी के बारे में करीब सुबह 9 बजे एक कॉल आई थी। जिसके बाद विमान को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया क्योंकि बम की धमकी मिलने के बाद लैंडिंग के लिए अनुमति मांगी गई लेकिन तकनीकी कारणों से अनुमति नहीं दी गई और जयपुर में भी इसे उतरने नहीं दिया गया। वहीं, दिल्ली हवाई अड्डे पर अधिकारियों को तुरंत अलर्ट पर रखा गया और इसके बाद यह अपने रूट को फॉलो करते हुए चीन की ओर बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें – तीन दिवसीय दौरे पर आज जम्मू-कश्मीर जाएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जानें पूरा कार्यक्रम

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews