बुर्का पहनकर डांस करने पर बवाल, कॉलेज ने छात्रों को सस्पेंड किया

बुर्का पहनकर डांस करने पर बवाल, कॉलेज ने छात्रों को सस्पेंड किया

Controversy over dancing wearing burqa : कर्नाटक के एक कॉलेज में मुस्लिम छात्रों द्वारा बुर्का पहनकर किए गए डांस से बवाल खड़ा हो गया है। मंगलुरु (Mangaluru) में स्थित सेंट जोसेफ इंजीनियर कॉलेज (St. Joseph Engineering College) में ये कार्यक्रम हुआ था। यहा चार छात्रों ने बुर्का पहनकर बॉलीवुड गाने पर डांस किया, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। इस मामले पर विवाद होने के बाद में कॉलेज ने चारों छात्रों को सस्पेंड कर दिया है। इसी के साथ कॉलेज मैनेजमेंट मामले की जांच भी करवा रहा है।

ये छात्र संघ का अनौपचारिक कार्यक्रम था, जिसमें चार छात्रों ने एक बॉलीवुड गाने पर बुर्का पहनकर डांस किया। बुर्के में डांस करने की बात ने तूल पकड़ लिया और अब इसे लेकर खासा विवाद हो रहा है। हालांकि कॉलेज का दावा है कि बुर्का पहनकर डांस करने वाले स्टूडेंट्स मुस्लिम समुदाय के ही हैं। इसे लेकर कॉलेज द्वारा एक प्रेस रिलीज भी जारी की गई है जिसमें लिखा है कि ‘ये स्वीकृत कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था और संबद्ध छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। कॉलेज ऐसी किसी गतिविधियों का समर्थन नहीं करता है जो समुदायों के बीच के आपसी सद्भाव को नुकसान पहुंचा सकता है। इसे लेकर कॉलेज में पूर्व से सख्त गाइडलाइन लागू है।’ इसी के साथ कॉलेज द्वारा कहा गया है कि बुर्का पहनकर डांस करने वाले छात्र मुस्लिम समुदाय के ही हैं।

सेंट स्टीफेंस कॉलेज के छात्रों ने छात्रसंघ कार्यक्रम के दौरान कई तरह के कार्यक्रम हुए थे। यहीं पर बॉलीवुड गाना ‘तेरी फोटो को सीने से यार’ पर बुर्का पहनकर डांस किया गया। उस दौरान पीछे से छात्रों के हंसने की आवाज़ें भी आ रही है, लेकिन जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ इसपर हंगामा मच गया। इसे लेकर विवाद हुआ तो कॉलेज प्रशासन ने तुरंत निर्णय लेते हुए चारों छात्रों को निलंबित कर दिया है और अभी इसकी जांच भी की जा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews