BSF जवान ने अपने चार साथियों को गोली मारकर खुद को भी उतारा मौत के घाट

BSF जवान ने अपने चार साथियों को गोली मारकर खुद को भी उतारा मौत के घाट

डेस्क रिपोर्ट। बीएसएफ के एक जवान ने अपने चार साथियों को मौत के घाट उतारने के बाद खुद को भी गोली मारकर खत्म कर दिया, हादसे की वजह छुट्टी का विवाद बताई जा रही है। घटना पंजाब के अमृतसर जिले में BSF  हेडक्वार्टर की है, जहां रविवार सुबह एक जवान सत्यप्पा एस के ने मेस में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। फायरिंग में 4 जवानों की मौत हो गई है और 1 गंभीर रूप से घायल है। वहीं फायरिंग करने वाले सत्यप्पा ने बाद में खुद को भी गोली मार ली। अस्पताल ले जाते हुए उसकी भी मौत हो गई। सत्यप्पा बटालियन 144 में कॉन्स्टबेल है।

ह भी पढ़ें… शहडोल में बस हादसा, 3 की मौत, 36 घायल, 5 की हालत नाजुक

जानकारी के अनुसार, खासा स्थित बीएसएफ हेडक्वार्टर की मेस में बटालियन 144 के जवान सुबह नाश्ता कर रहे थे। हंसी मजाक का माहौल था कि अचानक इसी दौरान बटालियन 144 के कॉन्स्टेबल सत्यप्पा एसके गुस्से में तमतमाते हुए मेस में घुसा और उसने अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। उसके साथी जब तक इस माजरे को समझ पाते और खुद को बचाते तब सत्यप्पा ने अपने चार साथियों को गोली मार दी। चारो की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सत्यप्पा ड्यूटी को लेकर नाराज चल रहा था वह लगातार पिछले कई दिनों से छुट्टी लेकर घर जाना चाह रहा था लेकिन उसकी छुट्टी सेंक्शन नही हो रही थी इसी से नाराज सत्यप्पाइस ने घटना को अंजाम दे दिया। सत्यप्पा ने बाद में खुद को भी गोली मार ली और उसकी भी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें.. Anna University Vacancy 2022 : अन्ना विश्वविद्यालय में निकली भर्ती

अपने साथियों को ही अपनी सर्विस गन से निशाना बनाने वाले सत्यप्पा पर इस कदर गुस्सा सवार था कि चार साथियों को मौत के घाट उतारने के बाद भी नहीं रुका। अपनी सर्विस कम्बाइन लेकर मेस से बाहर भागा और लगातार गोलियां चलाता गया। बताया जा रहा है कि हादसे को अंजाम देने के बाद पकड़े जाने के डर से सत्यप्पा ने खुद को भी मार ली गोली। हादसे में चार जवानों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि कॉन्स्टेबल सत्यप्पा और 1 अन्य घायल जवान को आनन-फानन में अस्पताल लाया गया। सत्यप्पा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। गुरु नानक देव अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल कॉन्स्टेबल राहुल का इलाज अभी चल रहा है, लेकिन हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद मौके पर मृतक जवानों के परिजन और बीएसएफ के आलाधिकारी पहुंच गए हैं। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बीएसएफ के अधिकारी इस पूरी घटना पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने इस पूरी घटना पर मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews