भैंस बाई साहब हाजिर हो! अदालत में हुई भैंस की पेशी, जानिये ये अनोखा मामला

भैंस बाई साहब हाजिर हो! अदालत में हुई भैंस की पेशी, जानिये ये अनोखा मामला

Buffalo appeared in court : अब तक आपने अदालत के कई रोचक किस्से सुने होंगे। अलग अलग तरह के केस, आरोप प्रत्यारोप, अनोखी गवाही या फिर कुछ नवाचार वाले फैसले भी। लेकिन क्या कभी ये सुना  है कि किसी अदालत में भैंस की पेशी हुई है। राजस्थान के जयपुर में एक ऐसा ही अनोखा मामला सामने आया है।

दरअसल मामला 11 साल पहले हुए भैंस चोरी का  है। बिशनपुरा नींदड़  बालाजी के रहनेवाले चरण सिंह सेरावत की तीन बेशकीमती भैंस 26 जुलाई 2012 को चोरी हो गई थी। हड़माड़ा पुलिस थाने में इन भैंसों की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिनकी कीमत उस समय भी लाखों में थी। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कुछ महीने बाद भरतपुर निवासी अरशद मेव को गिरफ्तार किया। उसके पास से तीन में से दो भैंसों को बरामद भी कर लिया गया और उन्हें असली मालिक को सौंप दिया गया।

उन दो भैंसों में से बाद में एक भैंस की मौत हो गई। लेकिन अदालत में मामला अब तक चल रहा है। अब भैंस की बरामदती के बाद पुलिस ने उसे चरण सिंह को सौंप तो दिया था लेकिन ये उसी की भैंस है, इस बात की शिनाख्त करने के लिए सरकार वकील ने कोर्ट परिसर में भैंस को लाने की अपील की थी। इसके बाद अदालत के आदेश पर जयपुर के ग्रामीण क्षेत्र चोमू न्यायालय में भैंस को पेशी के लिए लाया गया। परिवारी पिकअप गाड़ी में भैंस को लेकर आया और अधिकारियों ने गाड़ी के पास आकर उसका वैरिफिकेशन किया। अदालत परिसर में भैंस को देखकर लोग भी हैरान रह गए और वहां लोगों की भीड़ लग गई। लेकिन भैंस की पेशी के बाद भी ये मामला खत्म नहीं हुआ है। इस केस में कल 21 गवाह हैं और अब तक सिर्फ 5 के ही बयान हुए हैं। अभी 16 लोगों के बयान होना बाकी है इसलिए भैंस की पेशी के बाद भी ये मामला जल्द खत्म होता नजर नहीं आ रहा। इस मामले की अगली सुनवाई 13 सितंबर को होगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews